AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के प्रमुख रामदास अठावले ने सोशल मीडिया पर आरक्षण को लेकर की जाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियों पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि आरक्षण के संवैधानिक अधिकार को ‘भीख’ या ‘कैंसर’ कहकर अपमानित करना समाज में नफरत और भेदभाव को बढ़ावा देता है. अठावले ने सोशल मीडिया पर यह बात साझा करते हुए युवाओं से ऐसी नफरत भरी बातों से निराश न होने और एकजुट रहकर आगे बढ़ने की अपील की. आरक्षण को भीख या कैंसर कहना समाज को बांटने की कोशिश रामदास अठावले ने कहा कि आज देश इंटरनेट और Gen-Z … Read More

Raghav Chadda

NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

NEET पेपर लीक मामले पर लंबे समय तक चुप रहने को लेकर उठ रहे सवालों का राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अब जवाब दिया है. संसद के मानसून सत्र के दौरान एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा करते हुए चड्ढा ने बताया कि आखिर उन्होंने NEET पेपर लीक के मुद्दे पर पहले खुलकर बयान क्यों नहीं दिया. राघव चड्ढा ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए उनकी जिम्मेदारी सरकार से सवाल पूछने और जनता के मुद्दे उठाने की थी. लेकिन अब उनकी भूमिका बदल गई है. उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष में होने के बाद उनकी जिम्मेदारी सिर्फ सवाल उठाना नहीं, … Read More

कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

बांग्लादेश की चर्चित लेखिका तस्लीमा नसरीन करीब 19 साल बाद एक बार फिर कोलकाता लौट आई हैं. वह शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को शहर पहुंचीं. उनकी यह वापसी इसलिए खास है, क्योंकि नवंबर 2007 में कोलकाता में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद उन्हें शहर छोड़ना पड़ा था. करीब दो दशक बाद उनकी वापसी ने एक बार फिर उनके लेखन, उनके विचारों और उस पूरे विवाद की चर्चा शुरू कर दी है. तस्लीमा इस बार एक साहित्यिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोलकाता आई हैं. वह 1 अगस्त को रवींद्र सदन में होने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. … Read More

Sonam Wangchuk

भारत को सेक्युलर कहना यानी पानी को गीला कहना – गीतांजलि आंगमो

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने संविधान में सेक्युलर यानी धर्मनिरपेक्ष शब्द को लेकर एक सवाल खड़ा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि भारत को संविधान में ‘सेक्युलर’ कहना कुछ ऐसा ही है, जैसे पानी को गीला कहना. आंगमो का कहना है कि भारत 1976 में संविधान की प्रस्तावना में सेक्युलर शब्द जुड़ने से पहले भी धर्मनिरपेक्ष था. यानी उनके मुताबिक, इस शब्द को बाद में जोड़ने से भारत की व्यवस्था में कोई नई बात नहीं आई. संविधान पहले से ही हर धर्म को मानने की आजादी और सभी के लिए बराबरी की बात … Read More

झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

किसलय शानू झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर CID ने 22 जुलाई को CID थाना में मामला दर्ज किया था. दर्ज केस के आधार पर CID लगातार कार्रवाई कर रही है. अब तक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जांच में मिले तथ्यों पर आधारित पांच किस्तें हम पहले ही प्रकाशित कर चुके हैं. यह इस श्रृंखला की छठी और अंतिम रिपोर्ट है. इसमें हम बता रहे हैं कि दर्ज प्राथमिकी में क्या-क्या उल्लेख है, जांच किसके निर्देश पर शुरू हुई और … Read More

झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

रांची. झारखंड में फलों और सब्जियों की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार ने रांची के नगड़ी में मॉडल एकीकृत पैकहाउस और कृषि-प्रसंस्करण केंद्र बनाने का फैसला लिया है. इससे किसानों को अपनी उपज की ग्रेडिंग, पैकिंग, स्टोरेज, प्रोसेसिंग और बिक्री की बेहतर सुविधा मिलेगी. गुरुवार को नेपाल हाउस सचिवालय में उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इस परियोजना को मंजूरी दी. किसानों की उपज सीधे बड़े बाजार तक पहुंचाने की तैयारी मंत्री ने कहा कि नगड़ी में बनने वाला यह पैकहाउस और कृषि-प्रसंस्करण केंद्र … Read More

झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

रांची: झारखंड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 26 कैदियों की रिहाई को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंजूरी दे दी है. गुरुवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में 79 मामलों की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया. बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी प्रमंडलों में ओपन जेल स्थापित करने के लिए भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने का भी निर्देश दिया. 79 मामलों की समीक्षा के बाद 26 कैदियों की रिहाई पर बनी सहमति बैठक में राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद द्वारा अनुशंसित 37 नए मामलों के अलावा पिछली बैठकों … Read More

झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को लेकर झारखंड में बीते कई दिनों से चल रहे छात्रों के आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्पेशल ब्रांच ने अलर्ट जारी किया है. स्पेशल ब्रांच ने रांची, जमशेदपुर और धनबाद के एसएसपी समेत अन्य जिलों और रेल एसपी को पत्राचार कर कई दिशा-निर्देश दिए हैं. छात्रों का यह आंदोलन अब सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर आ गया है. स्पेशल ब्रांच अब उनकी हर गतिविधि पर नजर रख रही है. स्पेशल ब्रांच को मिली यह सूचना स्पेशल ब्रांच को सूचना मिली है कि छात्रों का … Read More

झारखंड JPSC विवाद: जनाधिकार महासभा ने सरकार से कहा- छात्रों से तुरंत करें वार्ता

रांची: झारखंड जनाधिकार महासभा ने 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर राज्य सरकार से आंदोलनरत छात्रों के साथ तत्काल वार्ता करने की मांग की है. महासभा ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया को लेकर सामने आए आरोप गंभीर हैं और सरकार को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के साथ-साथ JPSC की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए. 14वीं JPSC परीक्षा को लेकर उठाए सवाल महासभा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दावा किया कि 14वीं JPSC परीक्षा के परिणाम और चयन प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर सवाल उठे हैं. संगठन ने … Read More

अभिषेक बनर्जी

पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने जांच एजेंसियों को निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई तक उनके खिलाफ कोई सख्त या दंडात्मक कार्रवाई न की जाए. साथ ही पुलिस को उनके खिलाफ दर्ज सभी FIR की सूची अदालत में पेश करने का आदेश दिया गया है. जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की बेंच ने मामले की सुनवाई की. अब अगली सुनवाई 6 अगस्त को होगी. अभिषेक बनर्जी ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने खिलाफ दर्ज कई FIR को रद्द करने की मांग की है. उनका कहना है कि चुनाव … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More