Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 31, 2026Updated:July 31, 2026No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के प्रमुख रामदास अठावले ने सोशल मीडिया पर आरक्षण को लेकर की जाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियों पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि आरक्षण के संवैधानिक अधिकार को ‘भीख’ या ‘कैंसर’ कहकर अपमानित करना समाज में नफरत और भेदभाव को बढ़ावा देता है. अठावले ने सोशल मीडिया पर यह बात साझा करते हुए युवाओं से ऐसी नफरत भरी बातों से निराश न होने और एकजुट रहकर आगे बढ़ने की अपील की.

    आरक्षण को भीख या कैंसर कहना समाज को बांटने की कोशिश

    रामदास अठावले ने कहा कि आज देश इंटरनेट और Gen-Z के आधुनिक दौर में पहुंच गया है, लेकिन यह देखकर दुख होता है कि कुछ लोग अब भी सोशल मीडिया पर आरक्षण को ‘भीख’ या ‘कैंसर’ कहकर अपमानित करते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी बातें पढ़कर आरक्षित और वंचित वर्ग के युवाओं के दिल पर क्या गुजरती होगी, यह समझने की जरूरत है.

    उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हो गए हैं कि कई जगहों पर युवा अपनी जाति बताने में भी शर्म महसूस करते हैं. अठावले ने सोशल मीडिया पर आने वाले भद्दे कमेंट्स और उनके युवाओं पर पड़ने वाले मानसिक असर का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए समाज को बांटने का काम कर रहे हैं.

    नफरत को प्यार से हराना है, समानता का सपना सच करना है

    अठावले ने सोशल मीडिया पर होने वाले इस तरह के भावनात्मक भेदभाव को ‘राष्ट्रद्रोह’ जैसा बताया. उन्होंने कहा कि ऐसी सोच देश को बांटने का काम करती है. उनके मुताबिक, कुछ ताकतों ने बच्चों के मन में गलतफहमियां पैदा कर दी हैं और उनके भीतर द्वेष का जहर भर दिया है, जिसे हर हाल में दूर करना होगा.

    उन्होंने कहा कि देश विकास में बहुत आगे बढ़ चुका है, लेकिन कुछ लोगों की मानसिकता आज भी पिछड़ी हुई है. अठावले ने युवाओं से अपील की कि वे ऐसी नफरत भरी बातों से निराश न हों और नफरत को प्यार से हराएं. उन्होंने कहा कि आज भी कई बच्चे जाति या आर्थिक तंगी के कारण अपने मुकाम तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. ऐसे लोगों को न्याय और समान अवसर दिलाना ही लक्ष्य होना चाहिए. उन्होंने युवाओं से एकजुट रहने और आगे बढ़ने की अपील की.

    Also Read : कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    रामदास अठावले
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleNEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला
    Next Article ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.