AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
Bhagwant Maan

पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. यह मामला बिजली की बढ़ी हुई दरों के खिलाफ हुए प्रदर्शन का है. उस दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (AAP) के कई नेताओं पर दंगा करने और गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा होने का केस दर्ज किया था. हालांकि, नवंबर 2025 में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने इस केस को रद्द कर दिया था. अब चंडीगढ़ प्रशासन ने हाई कोर्ट के इसी फैसले को सुप्रीम कोर्ट में … Read More

झारखंड JPSC: अभय तिवारी पर CID की रिपोर्ट में बड़ा सवाल, बेहतर पद के इंटरव्यू से बार-बार क्यों रहे गायब?

किसलय शानू: रांची जेपीएसएससी (JPSC) परीक्षा घोटाले को लेकर सीआइडी द्वारा तैयार आरंभिक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि अभय तिवारी हमेशा पहले से बेहतर पद के लिए परीक्षा देता था. उसका चयन इंटरव्यू के लिए भी हो जाता था, लेकिन इंटरव्यू में वह शामिल नहीं होता था. सीआइडी ने अपनी जांच रिपोर्ट में इसे संदिग्ध बताया है. शिकायत पत्र में उल्लेखित तथ्यों के आधार पर सीआइडी ने लिखा है कि अभय तिवारी वर्तमान में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर पोड़ैयाहाट, गोड्डा में कार्यरत था. उसके द्वारा कई परीक्षाओं में शामिल होकर सफलता प्राप्त की गई. … Read More

झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

रांची: झारखंड में बिजली व्यवस्था को पूरी तरह आधुनिक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. राज्य के सभी पात्र उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा, रांची में तीन नए स्मार्ट ग्रिड बनाए जाएंगे, ऊर्जा विभाग के रिक्त पदों पर पहले चरण में 35 प्रतिशत नियुक्तियां होंगी और जले ट्रांसफॉर्मर 24 घंटे के भीतर बदले जाएंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को ऊर्जा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के हर नागरिक तक 24 घंटे निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. … Read More

Rahul gandhi

राहुल गांधी के ‘इडियट’ शब्द बोलने पर स्पीकर ने 11 बार, रिजिजू ने 7 बार टोका, कहा- माफी मांगें

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान जब देशभर के लाखों छात्रों के भविष्य का मुद्दा उठा, तो विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने युवाओं की नाराजगी और उनके सम्मान की बात की. उन्होंने कहा कि छात्रों का गुस्सा पूरी तरह जायज था, क्योंकि वे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं. राहुल ने कहा कि देश का युवा सिर्फ सम्मान चाहता है और उसके साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए. छात्रों के प्रदर्शन में नफरत नहीं थी, बल्कि अपने भविष्य को सुरक्षित करने की चिंता थी. उन्होंने कहा कि यही युवा कल देश की दिशा तय करेंगे, इसलिए … Read More

manmohan singh

पूर्व PM मनमोहन सिंह को मरणोपरांत बड़ी राहत, कोयला ब्लॉक मामले में CBI की क्लोजर रिपोर्ट मंजूर

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज मामले में CBI की क्लोजर रिपोर्ट को मंजूर कर लिया है. इसके साथ ही इस मामले में उनके खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही भी खत्म हो गई है. यह फैसला ऐसे समय आया है जब मनमोहन सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं. उनका निधन 26 दिसंबर 2024 को हुआ था. उनके निधन के करीब डेढ़ साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए CBI की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया. कोर्ट … Read More

Aditya sahu

दिल्ली में जांच की मांग, झारखंड में चुप्पी क्यों? आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला

संसद के बाहर भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने कांग्रेस और झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के समर्थन से झारखंड में सरकार चल रही है और पिछले करीब छह वर्षों से राज्य में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के मामले सामने आ रहे हैं. आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि चाहे उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा हो, JPSC, CGL, JSSC या सिपाही भर्ती परीक्षा—लगातार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है. उन्होंने उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ के दौरान 19 … Read More

Sant Ravidas

पंजाब चुनाव से पहले दलित राजनीति का नया अध्याय, संत रविदास के सहारे बीजेपी का 8 महीने का अभियान

आदिल नवाब, जोहार लाइव पंजाब विधानसभा चुनाव अब कुछ ही महीने दूर हैं. ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी ने संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर लगभग आठ महीने तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी अभियान का ऐलान किया है. बीते मंगलवार 28 जुलाई को झारखंड के रांची स्थित बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने इसकी घोषणा की. 29 जुलाई यानी आषाढ़ पूर्णिमा से शुरू होकर 20 फरवरी यानी संत रविदास जयंती तक चलने वाले इस अभियान में वाराणसी स्थित संत रविदास जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर की मिट्टी पूरे देश के राज्यों, जिलों और मंडलों तक पहुंचाई जाएगी. … Read More

हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

झारखंड में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब लाइसेंस की प्रक्रिया को और आसान, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की तैयारी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में परिवहन विभाग और टाटा मोटर्स लिमिटेड के बीच इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग, ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR), जमशेदपुर की स्थापना को लेकर हुए एमओयू कार्यक्रम में हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि IDTR झारखंड के परिवहन क्षेत्र के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण पहल है. यहां युवाओं को आधुनिक तकनीक के जरिए ड्राइविंग की ट्रेनिंग दी जाएगी. इससे उनकी स्किल बेहतर होगी और रोजगार के नए … Read More

Arjun munda

संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचायी जाएगी. इसके लिए 29 जुलाई (आषाढ़ पूर्णिमा) से 20 फरवरी (माघ पूर्णिमा) तक राष्ट्रीय स्तर पर ‘कलश-वंदन अभियान’ चलाया जाएगा. उक्त बातें भाजपा के केंद्रीय नेता अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को रांची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही. भारतीय जनता पार्टी ने शिरोमणि संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर देशव्यापी कार्यक्रमों की घोषणा की है. सिर गोवर्धनपुर की मिट्टी से निकलेगी कलश यात्रा अर्जुन मुंडा ने कहा कि अभियान के तहत संत रविदास की जन्मस्थली सिर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पवित्र मिट्टी को कलशों में … Read More

CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

NEET-UG 2026 पेपर लीक और परीक्षा के मामले पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है. कोर्ट ने राज्यों को प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए नाबालिग छात्रों को रिहा करने का निर्देश दिया है. इसका लाभ उन्हीं छात्रों को मिलेगी जिनका कोई पिछला अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. वहीं, पुलिस को फिलहाल प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं करने को कहा गया है. हालांकि, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को इस अंतरिम राहत से बाहर रखा गया है. पुलिस कार्रवाई की जांच के साथ नाबालिग छात्रों को राहत मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More