AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार MLC चुनाव: प्रशांत किशोर ने उतारे 5 चेहरे, 10 हजार रोजगार के वादे के साथ मैदान में उतरी जन सुराज

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर जन सुराज ने अपने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. प्रशांत किशोर की पार्टी ने चुनावी मैदान में उतरते हुए स्नातक मतदाताओं से 10 हजार बेरोजगार स्नातकों को रोजगार देने का वादा भी किया है. पार्टी ने दरभंगा शिक्षक सीट से एसपी राय, दरभंगा स्नातक से रवींद्र यादव, सारण शिक्षक से अफाक अहमद, पटना शिक्षक से दिव्या ज्योति और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन को उम्मीदवार बनाया है. तीन सीटों पर अभी उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए गए हैं. पटना स्नातक सीट पर अनुज सिंह … Read More

कोयला उत्पादन बंद कर दें, तो झारखंड सरकार के पास पेट्रोल-डीजल के पैसे भी नहीं बचेंगे : निशिकांत दुबे

MMDR एक्ट को लेकर झारखंड में चल रहे विरोध के बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झामुमो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर झारखंड के साथ MMDR एक्ट के जरिए अन्याय हो रहा है तो ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे दूसरे खनिज व कोयला उत्पादक राज्यों में ऐसी स्थिति क्यों नहीं है. दुबे ने कहा कि अगर झारखंड में कोयला उत्पादन बंद कर दिया जाए तो राज्य सरकार के पास अपने वाहनों में पेट्रोल-डीजल भराने तक के पैसे नहीं बचेंगे. झामुमो के प्रदर्शन के बाद आया बयान निशिकांत … Read More

vinod pandey

खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

झारखंड के खनिज संसाधनों और राजस्व से जुड़े अधिकारों को लेकर झामुमो ने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि खनिज अधिकार छीनने की किसी भी कोशिश को झारखंड स्वीकार नहीं करेगा. प्रखंड मुख्यालयों पर विरोध के बाद अब जिला मुख्यालयों और फिर राज्य स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा. विनोद पांडेय ने कहा कि MMDR संशोधन कानून के खिलाफ झामुमो का उलगुलान अब प्रखंड मुख्यालयों से निकलकर गांव-गांव तक पहुंच चुका है. उन्होंने कहा कि आंदोलन का पहला चरण पूरा हो गया है. अब जिला … Read More

Babulal

JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

जेएसएससी-सीजीएल को लेकर सरकार के हाईकोर्ट में दिए नए हलफनामे ने अब एक पुराना सवाल फिर खड़ा कर दिया है. सवाल ये है कि अगर पूरी परीक्षा प्रक्रिया ही दूषित थी, तो यह बात पहले की जांच में क्यों नहीं सामने आई? नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार के इसी बदले हुए रुख को लेकर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि सरकार अब हाईकोर्ट में पूरी परीक्षा प्रक्रिया के दूषित होने की बात कह रही है, लेकिन पहले जांच के दौरान गड़बड़ी से इनकार क्यों किया गया था? अदालत के सामने तब क्या तथ्य रखे गए थे और अब … Read More

झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

खान एवं खनिज अधिनियम (MMDR) को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शनिवार को केंद्र सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन किया. इसी कड़ी में पलामू के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड मुख्यालय में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया. झामुमो नेताओं ने केंद्र की खनिज नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड की जमीन से निकलने वाले खनिजों से जुड़े फैसलों में राज्य और स्थानीय लोगों के हितों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. धरना के बाद झामुमो नेताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा. इसमें खान एवं खनिज से जुड़े कानून और नीतियों को लेकर पार्टी की … Read More

केरलम : पूर्व सीएम पिनराई विजयन के बेटी और दामाद पर हो सकता है FIR, जाने क्या है पूरा मामला

केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी टी. वीणा और दामाद पी.ए. मोहम्मद रियास से जुड़ा कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) और एक्सालॉजिक (Exalogic) मामला फिर चर्चा में है. ईडी की रिपोर्ट पर राज्य के महाधिवक्ता और डायरेक्टर जनरल ऑफ प्रॉसिक्यूशन की कानूनी राय आ गई है. इसमें कहा गया है कि अगर ईडी की रिपोर्ट में बड़ा अपराध बनता है तो पुलिस FIR दर्ज कर सकती है. पुलिस चाहे तो FIR से पहले शुरुआती जांच भी कर सकती है. ईडी ने सितंबर की शुरुआत में केरल के पुलिस प्रमुख को रिपोर्ट भेजी थी. इसमें पिनाराई विजयन, वीणा, … Read More

केंद्र से झारखंड की दो टूक : खनन सेस लौटाओ, GST का नुकसान भरो, 90:10 फॉर्मूला बहाल करो

विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब आर्थिक रूप से पिछड़े राज्यों को आगे बढ़ने के लिए ज्यादा संसाधन और वित्तीय अधिकार मिलें. झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दिल्ली में हुई बैठक में केंद्र के सामने राज्य की वित्तीय स्थिति से जुड़े कई मुद्दे उठाए. उन्होंने खनन पर सेस लगाने का अधिकार राज्यों को वापस देने, GST लागू होने के बाद हुए राजस्व नुकसान की भरपाई करने और जी-राम-जी योजना में केंद्र और राज्य के बीच 90:10 के वित्तीय अनुपात को फिर से लागू करने की मांग की. भारत मंडपम में 18 और 19 सितंबर को ‘विकसित … Read More

झारखंड : हेमंत सोरेन पर फिर हमलावर हुए कांग्रेसी नेता योगेंद्र साव, जानिये क्या कहा

हजारीबाग के हुरहुरू स्थित कैंटोनमेंट मौजा की 50 डिसमिल खासमहाल जमीन को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच हुआ टकराव अब राज्य की मुख्यधारा की राजनीति का केंद्र बन गया है. इस विवादित भूमि पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला. दरअसल, सदर अंचलाधिकारी (CO) सह खासमहाल पदाधिकारी आशुतोष कुमार पुलिस बल और जेसीबी के साथ जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुँचे थे. प्रशासन का कहना है कि यह जमीन सरकारी खासमहाल की है, जिसकी पुरानी लीज मार्च 2008 में ही समाप्त हो चुकी है. बिना अनुमति के वहाँ पीसीसी … Read More

झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

सिमडेगा से भाजपा की दो बार विधायक और झारखंड सरकार में मंत्री रहीं विमला प्रधान का शुक्रवार की रात करीब नौ बजे इलाज के दौरान निधन हो गया. वह 69 वर्ष की थीं. पिछले कई महीनों से लीवर संबंधी बीमारी से परेशान विमला प्रधान का रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में इलाज चल रहा था. उनके निधन की खबर से भाजपा समेत सिमडेगा के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है. विमला प्रधान का जन्म 19 मार्च 1957 को हुआ था. उन्होंने सिमडेगा कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की थी. उनके पति दिलीप कुमार प्रधान हैं. उनके परिवार में … Read More

पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव से पहले शुक्रवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम हुआ. ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने का ऐलान किया और इसके कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. प्रधान की गिरफ्तारी 2007 के नंदीग्राम भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन से जुड़े एक पुराने मामले में हुई है. ममता बनर्जी गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने शुक्रवार को नंदीग्राम उपचुनाव से अपना नामांकन वापस ले लिया. इसके बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने का ऐलान किया. ममता ने कहा कि उनका गुट नंदीग्राम में अलग … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More