AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

तृणमूल कांग्रेस में जारी संगठनात्मक विवाद के बीच चुनाव आयोग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को दोनों गुटों के लिए अलग-अलग नाम और चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए. ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमुल कॉग्रेस’ नाम और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिन्ह दिया गया है. वहीं दूसरे गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमुल कॉग्रेस’ नाम और ‘Envelope’ यानी लिफाफा चुनाव चिन्ह मिला है. यह व्यवस्था आगामी उपचुनावों के लिए की गई है. चुनाव आयोग ने इससे एक दिन पहले ही तृणमूल कांग्रेस के मूल नाम ‘ऑल इंडिया तृणमुल कॉग्रेस’ और उसके पारंपरिक ‘फुल और घांस’ चुनाव चिन्ह को दोनों … Read More

बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर JDU के भीतर सियासी खींचतान खुलकर सामने आ गई है. मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से JDU के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अनंत सिंह ने साफ कहा है कि वह नीरज कुमार के समर्थन में नहीं जाएंगे. उन्होंने नीरज पर पुराने राजनीतिक विवादों में लगातार विरोध करने और उन्हें फंसाने तक के गंभीर आरोप लगाए हैं. MLC चुनाव पार्टी का चुनाव नहीं है अनंत सिंह ने कहा कि विधान परिषद का यह चुनाव पार्टी का चुनाव नहीं है. इसमें विधानसभा या लोकसभा चुनाव की … Read More

धान खरीद पर सरकार का मास्टर प्लान : 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य, फर्जीवाड़े रोकने के लिए होगी गाड़ी-जमीन की ऑनलाइन ट्रैकिंग

रांची. झारखंड में धान खरीद शुरू होने से पहले खाद्य आपूर्ति विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इस साल 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है. सरकार किसानों को समय पर भुगतान, पारदर्शी खरीद और बिचौलियों पर रोक के लिए जमीन सत्यापन से लेकर धान परिवहन तक की ऑनलाइन निगरानी करेगी. वहीं, PDS डीलरों के एक साल के बकाया कमीशन के भुगतान की प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने का निर्देश दिया गया है. खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश … Read More

बंद लिफाफे में रिपोर्ट क्यों?, क्या छुपाया जा रहा है : बाबूलाल मरांडी

जब सरकार ने सीआईडी की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर 22 परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया, तो आखिर उसी जांच रिपोर्ट को अदालत में बंद लिफाफे में पेश करने की जरूरत क्यों पड़ी? झारखंड विधानसभा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर सवाल उठाए हैं. दरअसल, झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है. 22 प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द करने के सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक के बीच मंगलवार, 15 सितंबर को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने सीआईडी की जांच की प्रगति रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे … Read More

झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

राँची. प्रस्तावित परिसीमन में झारखण्ड की आदिवासी सीटों के अनुपात में कमी की आशंका को लेकर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के नेतृत्व में आदिवासी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार 15 सितंबर को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर पाँचवीं अनुसूची के पैरा-3 के तहत राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेजने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि परिसीमन में मौजूदा जनसंख्या के साथ पाँचवीं अनुसूची क्षेत्रों की ऐतिहासिक परिस्थितियों, विस्थापन, पलायन और जनसांख्यिकीय बदलाव को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए. केवल वर्तमान जनसंख्या के आधार पर परिसीमन से आदिवासी राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्रभावित हो … Read More

बहुमत है तो बीजेपी संसद में लाकर UCC बिल पास कराए : उमर अब्दुल्ला

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) यानी समान नागरिक संहिता को लेकर सियासी बहस एक बार फिर तेज हो गई है. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भारतीय जनता पार्टी को चुनौती दी है कि अगर पार्टी के पास पर्याप्त बहुमत है, तो वह संसद में UCC बिल लेकर आए और उसे पास कराकर दिखाए. उनका सवाल है कि जब केंद्र सरकार देशभर में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कर रही है, तो इसे अलग-अलग राज्यों के जरिए लागू करने के बजाय संसद से कानून क्यों नहीं बनाया जा रहा. अमित शाह के बयान के बाद आया पलटवार उमर अब्दुल्ला … Read More

बिहार: अब MLC हैं दीपक प्रकाश, फिर भी क्यों फंसी है मंत्री की कुर्सी? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

पटना: बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की दोबारा मंत्री नियुक्ति का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है. खास बात यह है कि विवाद के बीच दीपक प्रकाश अब विधान परिषद के सदस्य बन चुके हैं. 5 अगस्त 2026 को राज्यपाल ने उन्हें MLC मनोनीत किया था और उन्होंने शपथ भी ले ली. इसके बावजूद उनकी दूसरी बार मंत्री नियुक्ति की संवैधानिक वैधता पर सवाल कायम है. सुप्रीम कोर्ट में आज इस मामले पर सुनवाई होनी है. दीपक प्रकाश पहली बार 22 नवंबर 2025 को तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री बने थे. उस समय वह न … Read More

विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

रांची। एमिटी यूनिवर्सिटी गेट के सामने से विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस से घटना में शामिल पांच आरोपियों को पकड़ा है. सभी को पुलिस ने कोलकाता से पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा पार्टी के रौनक सिंह राजपूत, प्रकाश गुप्ता, आयुष कुमार, प्रीतम और ज्ञानदीप शामिल है. मालूम हो कि 7 सितंबर को एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने से सौरभ के साथ मारपीट और अपहरण का मामला सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विधायक के बेटे को बरामद किया था. इससे पूर्व सौरभ कुमार अपने सहपाठियों … Read More

मेडल विजेता सुनीता की लाचारी पर भड़के बाबूलाल, बोले – विज्ञापनों पर करोड़ों लुटा रही सरकार, खिलाड़ी को धकेला झाड़ू उठाने पर

रांची. जिस खिलाड़ी ने कभी खेल के मैदान में झारखंड के लिए मेडल जीते, आज उसी के हाथ में झाड़ू है. झारखंड की खिलाड़ी सुनीता उरांव की मौजूदा स्थिति को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है. पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनीता का मामला उठाते हुए हेमंत सोरेन सरकार पर खिलाड़ियों की अनदेखी का आरोप लगाया है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की खेल प्रतिभाओं, खासकर आदिवासी बच्चे-बच्चियों के साथ इसी तरह का सौतेला व्यवहार किया जाता है. उन्होंने कहा कि राज्य के लिए दो गोल्ड समेत पांच मेडल जीतने वाली बेटी के हाथों … Read More

बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

रांची में अब दूसरे राज्यों से खनिज लेकर आने वाले ट्रकों और गाड़ियों के लिए इंटर स्टेट ट्रांजिट पास (ISTP) यानी कि डिजिटल पास अनिवार्य करने की तैयारी चल रही है. सरकार का मकसद ये है कि बिना कागजों के खनिजों की हेराफेरी रुके और ऑनलाइन निगरानी रखी जा सके. लेकिन इसके साथ ही एक बड़ा सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या इस नए पास से झारखंड सरकार की कमाई भी बढ़ेगी? इस सवाल के पीछे वजह हमारा पड़ोसी राज्य बिहार है. बिहार में जब से ISTP लागू हुआ है, सरकार को इससे अच्छा-खासा पैसा मिल रहा है. … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More