AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

CEC ने ईसीआई को बनाया ‘रबर स्टैंप’ या खुद कर लिया हाइजैक? चुनाव आयोग के अंदरूनी कलह पर कांग्रेस का बड़ा हमला

देश के चुनाव आयोग (ECI) की कार्यप्रणाली और इसके भीतर कथित अंदरूनी कलह को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है. कांग्रेस पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) पर सीधा और तीखा हमला बोलते हुए इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया है. कांग्रेस नेता और AICC Law, RTI & HR Department के चेयरमैन अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोप लगाया है कि देश में एक तरफ संवैधानिक संस्थाओं पर बाहरी दबाव का भारी बुलडोजर चल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ चुनाव आयोग के भीतर एक आंतरिक बुलडोजर सक्रिय है, जिसने पूरी संस्था को अपने नियंत्रण में ले लिया है. सिंघवी ने … Read More

झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

झारखंड के 26 गरीब बच्चों की हार्ट सर्जरी अब पैसों की कमी की वजह से नहीं रुकेगी. दिल में छेद और गंभीर जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित इन बच्चों का दूसरा बैच सोमवार को केरल के कोच्चि स्थित अमृता अस्पताल के लिए रवाना हुआ. यहां बच्चों का जटिल हृदय उपचार और सर्जरी होगी. राज्य सरकार इनके इलाज का पूरा खर्च उठाएगी. एक बच्चे के इलाज पर 10 लाख रुपये तक खर्च किया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि किसी गरीब बच्चे को पैसे के अभाव में बेहतर इलाज से वंचित नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा, “मेरी प्राथमिकता … Read More

बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

बिहार के जमुई जिले में हाल ही में घटी एक शर्मनाक घटना को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है. जमुई की विधायक और बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे समाज को शर्मसार करने वाला करार दिया है. वहीं दूसरी ओर, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेष कुशवाहा ने इसे छिटपुट घटना बताते हुए सरकार के कड़े रुख का बचाव किया है. प्रशासन की तत्परता से संतुष्ट हैं मंत्री श्रेयसी सिंह मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री श्रेयसी सिंह ने बताया कि यह घटना 19 तारीख की शाम को हुई थी. शुरुआत में … Read More

शुभेंदु अधिकारी के बयान पर जयराम महतो का पलटवार, बोले – मुख्यमंत्री हैं, इसलिए जवाब जरूर मिलेगा

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में आयोजित कुड़मी करमा महोत्सव सह महाजुटान रैली में शुभेंदु अधिकारी के बयान के बाद झारखंड की राजनीति में भी हलचल बढ़ गई है. डुमरी विधायक और JLKM नेता जयराम महतो ने 21 सितंबर को एक्स पर पोस्ट कर शुभेंदु अधिकारी को जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि अगर टिप्पणी किसी विधायक या सांसद की ओर से आती तो वह उसे नजरअंदाज कर देते, लेकिन शुभेंदु अधिकारी एक राज्य के मुख्यमंत्री हैं, इसलिए उनके बयान का जवाब तथ्यों और तर्कों के साथ दिया जाएगा. थोड़ा इंतजार कीजिए जयराम महतो ने एक्स पर शुभेंदु अधिकारी को संबोधित … Read More

सबूत दिखाएं या मांगें सार्वजनिक माफी : सुभाष गर्ग के आरोपों पर सांसद निशिकांत दुबे का आर-पार का हमला

मैं 2009 में सांसद बनने के बाद आज तक किसी सचिव के दफ्तर नहीं गया. पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग के एक पुराने दावे पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अब सीधा पलटवार किया है. दुबे ने कहा है कि अगर गर्ग के दावे में दम है तो वह मुलाकात का सबूत सामने रखें. मामला इतना बढ़ गया है कि दुबे ने गर्ग के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दायर करने की बात कही है और सार्वजनिक माफी की मांग की है. गर्ग ने एक हालिया पॉडकास्ट में दावा किया था कि दुबे एक बार उनके दफ्तर आए थे और … Read More

21 सितंबर 1998 : झारखंड एक्ट का विरोध क्यों कर रहे थे झारखंड आंदोलनकारी?

आज से ठीक 28 साल पहले, 21 सितंबर 1998 का दिन झारखंड आंदोलन के इतिहास में एक बेहद जटिल और वैचारिक संघर्ष का गवाह बना था. राजधानी रांची से लेकर पटना के सत्ता के गलियारों तक इस बात को लेकर तीखा टकराव था कि जिस अलग राज्य की मांग लंबे समय से की जा रही है, उसका स्वरूप आखिर कैसा होगा. उस दौर की सच्चाई यह थी कि विवाद केवल इस बात पर नहीं था कि अलग राज्य बनेगा या नहीं; असली विवाद इस बात पर था कि उस राज्य की सीमाएं कितनी बड़ी होंगी, उसका नाम क्या रखा जाएगा … Read More

बड़गाईं जमीन मामला : सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आज PMLA कोर्ट में तय होंगे आरोप, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी पेशी

रांची के बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 सितंबर को रांची की विशेष PMLA अदालत में अहम सुनवाई होगी. अदालत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया पर सुनवाई करेगी. कोर्ट ने उन्हें शाम 4 बजे तक पेश होने का निर्देश दिया है. हेमंत सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश होंगे. इस मामले में अब तक 16 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए जा चुके हैं. अब हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया बाकी है. इसी को लेकर सोमवार की सुनवाई को अहम माना जा … Read More

पश्चिम बंगाल: सुभेंदू अधिकारी का एलान, कुर्मी आंदोलन के सभी केस होंगे वापस

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में कुर्मी समाज के करम महाजुटान के दौरान मुख्यमंत्री सुभेंदू अधिकारी ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि पिछली टीएमसी सरकार के दौरान कुर्मी आंदोलन को लेकर दर्ज किए गए सभी केस वापस लिए जाएंगे. अधिकारी ने कुर्माली और राजबंशी भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने का भरोसा भी दिया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार कुर्मी समाज से किए गए सभी वादों को पूरा करेगी. कुर्मी समाज के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान सुभेंदू अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ने इस साल के बजट में कुर्मी समाज के विकास के … Read More

जाति के आधार पर भेदभाव हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं, यह हिंदू समाज पर कलंक : होसबाले

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने रविवार को भोपाल में RSS के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम में जाति के आधार पर भेदभाव को हिंदू समाज के लिए कलंक बताया. उन्होंने कहा कि सभी लोग भारत माता और ईश्वर की संतान हैं, इसलिए मनुष्यों के बीच किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए. जन्म के आधार पर भेदभाव हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं है. होसबाले ने कहा कि जाति के नाम पर समाज में होने वाले अलग-अलग तरह के बुरे व्यवहार समाज को कमजोर, दुर्बल और अंदर से खोखला करते हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग निस्वार्थ … Read More

MMDR Act झारखंड के हित में, गलत व्याख्या कर भ्रम फैलाया जा रहा : रघुवर दास

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को चाईबासा में प्रेस वार्ता कर MMDR Act को लेकर JMM और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कानून की गलत व्याख्या कर लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि यह कानून झारखंड के हित में है. उनके मुताबिक, इसका मकसद खनिज संपदा से राज्य को अधिकतम लाभ दिलाना और वैध खनन को पारदर्शी बनाना है. रघुवर दास ने कहा कि JMM और कांग्रेस की बेचैनी की वजह यही कानून है. क्योंकि राज्य की अवैध माइनिंग कर इसे ATM बना दिया है. उन्होंने आरोप लगाया … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More