AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

रांची: भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए झारखंड में पवन साय को प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से गुरुवार को विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक नियुक्तियों की आधिकारिक सूची जारी की गई, जिसके तहत पवन साय का केंद्र रांची निर्धारित किया गया है. सौदान सिंह को चार राज्यों का जिम्मा इस संगठनात्मक फेरबदल के अंतर्गत राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) के रूप में सौदान सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनके पास बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल का संगठनात्मक दायित्व रहेगा और उनका केंद्र भुवनेश्वर बनाया गया है. … Read More

पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा — उन्हें चुनाव लड़ने दें

कलकत्ता हाईकोर्ट ने नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक अहम फैसले में राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को चुनाव लड़ने की पूरी अनुमति दी जानी चाहिए. अदालत ने केजुरी थाने के 2007 के एक पुराने मामले में मिलन प्रधान की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ 12 अक्टूबर तक किसी भी तरह की कड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है. जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की एकल पीठ ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछली सुनवाई (22 सितंबर) के दौरान इस नए (केजुरी थाने के) मामले का जिक्र क्यों नहीं किया गया … Read More

मुकेश सहनी

‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश को गो*ली मार देते’, CEC पर सामने आया मुकेश सहनी का विवादित बयान

जोहार लाइव ब्यूरो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. 24 सितंबर को पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सहनी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए और ज्ञानेश कुमार को लेकर हिंसात्मक टिप्पणी की. दरअसल, विपक्षी दलों ने मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) अभियान को तुरंत रद करने की मांग की है. इसके साथ ही, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए विपक्ष ने आरोप लगाया कि वह चुनाव आयोग को अपनी मनमर्जी से एक ‘तानाशाह’ … Read More

विपक्ष के 143 सांसदों का निलंबन और सेक्शन-16 से मिली वो ताकत, जिसने मुख्य चुनाव आयुक्त को कोई भी निर्णय लेने को कर दिया स्वतंत्र

कनिका राणा देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट ने सनसनी फैला दी है. रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि चुनाव आयोग के भीतर दो अन्य आयुक्तों (सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी) ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों पर 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कराई थीं. इस खुलासे के बाद विपक्षी दलों (INDIA ब्लॉक) ने आक्रामक रुख अपनाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, गिरफ्तारी और संसद में महाभियोग की मांग कर दी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी … Read More

सुप्रीम कोर्टः मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त नियुक्ति विवाद पर में बंटी जजों की राय, पढ़िये जस्टिस दीपांकर दत्ता की तीखी टिप्पणी

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और चुनाव आयुक्तों (EC) की नियुक्ति की नई व्यवस्था को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में एक बड़ा मोड़ आ गया है. सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त अधिनियम, 2023 की वैधता पर सुनवाई के दौरान एक विभाजित फैसला दिया है. इस मामले की सुनवाई कर रही बेंच के दो जजों—जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा—के बीच मतभेद सामने आने के बाद, अब फाइल को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के पास भेज दिया गया है. इस पूरी सुनवाई के दौरान जस्टिस दीपांकर दत्ता की तीखी टिप्पणियों और … Read More

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

रांची. झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा है कि आयोग ‘वन-मैन शो’ बन गया है. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग की है. पांडेय ने यह प्रतिक्रिया द इंडियन एक्सप्रेस की उस जांच रिपोर्ट के बाद दी है, जिसमें दावा किया गया है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों में कम-से-कम 14 बार ऐसे फैसलों और आदेशों पर लिखित आपत्ति जताई, जिनकी जानकारी उन्हें नहीं थी. 14 आपत्तियों को लेकर पूछा- आयोग चला कौन … Read More

TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी लोकसभा सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई की. कोर्ट ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के सामने लगभग तीन महीने से लंबित इस कार्यवाही पर कड़ा सवाल उठाया और इतनी देरी को ‘रेड फ्लैग’ करार दिया. हालांकि, अदालत ने स्पीकर के लिए कोई सख्त डेडलाइन तय नहीं की है, लेकिन उम्मीद जताई है कि इस मामले का जल्द से जल्द निपटारा किया जाएगा. क्या है पूरा मामला यह पूरा विवाद जून 2026 में तब शुरू हुआ जब TMC के 20 लोकसभा सांसदों ने पार्टी … Read More

झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में संगठन की कमान अब मध्य प्रदेश के आदिवासी क्षेत्र से आने वाले सांसद गजेंद्र सिंह पटेल को सौंपी है. भाजपा ने बुधवार, 23 सितंबर को संगठनात्मक नियुक्तियों की सूची जारी करते हुए खरगोन-बड़वानी से सांसद पटेल को झारखंड का प्रदेश प्रभारी बनाया है. उनके साथ सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. पटेल ऐसे समय में झारखंड के प्रभारी बनाए गए हैं, जब वे राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी संभालने के करीब एक महीने बाद नई भूमिका में आए हैं. आखिर कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल और भाजपा ने … Read More

MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

खनिज संपदा संशोधन कानून (MMDR) को लेकर झारखंड में राजनीतिक विरोध तेज होता दिख रहा है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बुधवार को दुलाडीह में आयोजित जनसभा में केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि MMDR संशोधन कानून झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों और राज्य के हितों से जुड़ा मुद्दा है. उन्होंने घोषणा की कि इसके विरोध में 26 सितंबर को रांची में राजभवन के समक्ष कांग्रेस विशाल धरना देगी. झारखंड के संसाधनों पर राज्य के हितों की रक्षा जरूरी डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड की जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा राज्य … Read More

मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

मेघालय में सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही सत्ता का समीकरण बदल गया है. यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा की संख्या दो से बढ़कर 10 हो गई है. इस तरह भाजपा अब मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के 33 विधायकों के बाद सदन की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. खास बात यह है कि भाजपा ने यह बढ़त विपक्षी दलों को तोड़कर नहीं, बल्कि NPP की सहयोगी UDP के विधायकों के पाला बदलने से हासिल की है. बुधवार को दिल्ली स्थित भाजपा … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More