Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»सावधान! जॉनसन बेबी पाउडर की 33 हजार बोतलों में मिला कैंसर कारक तत्व, 33 हजार बोतलों को मंगाया वापस
    कारोबार

    सावधान! जॉनसन बेबी पाउडर की 33 हजार बोतलों में मिला कैंसर कारक तत्व, 33 हजार बोतलों को मंगाया वापस

    Team JoharBy Team JoharOctober 20, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली : बच्चों के लिए शैंपू, साबुन और पाउडर बनाने वाली कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर में कैंसर कारक तत्व एस्बेस्टस मिला है। इसके बाद कंपनी ने अमेरिका में 33 हजार बोतलों को वापस बुला लिया है।

    अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) ने जांच के लिए कुछ नमूनों को लिया था। इन नमूनों में कैंसर कारक तत्व मिला है। इसके बाद कंपनी ने अपने उत्पाद को बाजार से वापस मंगा लिया है।

    अमेरिकी शेयर बाजार में शुक्रवार को इस खबर के बाद कंपनी का शेयर छह फीसदी लुढ़क गया और यह 127.70 डॉलर के भाव पर बंद हुआ। रॉयटर्स के मुताबिक, एक ऑनलाइन रिटेलर से सिंगल बोतल खरीदी गई थी। इसके बाद परीक्षण के लिए स्वेच्छा से #22318RB के लॉट को वापस बुलाया गया है, जिसमें 33 हजार बॉटल्स हैं। कंपनी ने हालांकि अब भी कहा है कि उसके पाउडर में एस्बेस्टस नहीं है।

    जॉनसन एंड जॉनसन के उत्पाद भारत के अलावा कई अन्य देशों में बिकते हैं। कंपनी को अपने कई प्रोडक्ट की वजह से मुकदमा और जुर्माने का सामना करना पड़ा है. हाल ही में एक शख्स ने प्रोडक्ट पर सवाल खड़ा करते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

    अमेरिका की एक अदालत ने इसी साल अगस्त में कंपनी पर 57.20 करोड़ डॉलर (करीब 41 अरब रुपये) का जुर्माना लगाया था। ओकलाहोमा की क्लेवलैंड काउंटी की जिला अदालत के जज थाड बाकमैन ने अपने फैसले में कहा कि कंपनी ने जानबूझकर ओपॉयड के खतरे को नजरअंदाज किया और अपने फायदे के लिए डॉक्टरों को नशीली दर्द निवारक दवाएं लिखने के लिए अपने पक्ष में किया। जज ने राज्य सरकार की ओर से ओपॉयड पीड़ितों के इलाज के लिए मांगी गई राशि के मुकाबले जॉनसन एंड जॉनसन को काफी कम भुगतान करने का आदेश दिया है। राज्य सरकार ने 17 अरब डॉलर की मांग की थी।

    जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के बेबी पाउडर के कैंसरकारक साबित होने के बाद अब उसके बेबी शैंपू भी अप्रैल महीने में क्वालिटी टेस्ट भी फेल हो गया था। राजस्थान ड्रग कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन ने टेस्ट के बाद कंपनी को नोटिस भेजा था। टेस्ट फेल होने की वजह फॉर्मल्डिहाइड तत्व था, हालांकि कंपनी अपनी ओर से ऐसा तत्व शैंपू में मिलाए जाने से इनकार किया है।
    राजस्थान सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत आने वाली इस संस्था ने पांच मार्च को भेजे नोटिस में कहा था कि कंपनी के बेबी शैंपू के सितंबर 2021 की एक्सपायरी डेट के दो बैच से लिए सैंपल गुणवत्ता जांच में फेल हुए हैं। इनमें हानिकारक तत्व पाए गए हैं। नोटिस में इन तत्वों के बारे में नहीं बताया गया है। ये शैंपू हिमाचल प्रदेश स्थित प्लांट में बनाए गए थे। कंपनी ने संकेत दिए कि इन सैंपल में इमारत निर्माण सामग्री से संबंधित फॉर्मल्डिहाइड मिला है।

    #Business news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसेहत और खूबियों का खजाना है प्याज, जानें क्या है फायदे
    Next Article हजारीबाग : भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    पलामू के चार लोगों की यूपी में दर्दनाक मौत, जियारत कर लौट रहे थे किछौछा शरीफ से

    June 13, 2026

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.