Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»CM के OSD बनकर SP को किया कॉल, दारोगा को थानेदार बनाने का दिया निर्देश
    बिहार

    CM के OSD बनकर SP को किया कॉल, दारोगा को थानेदार बनाने का दिया निर्देश

    Team JoharBy Team JoharAugust 18, 2025Updated:August 18, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gopalganj : बिहार के गोपालगंज जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक साइबर ठग ने खुद को CM सचिवालय का विशेष कार्य पदाधिकारी (OSD) डॉ. गोपाल सिंह बताकर गोपालगंज के SP अवधेश दीक्षित से संपर्क किया। ठग ने एक दारोगा को थानेदार बनाने की सिफारिश की और इसके लिए न केवल फोन कॉल किया, बल्कि SP के सरकारी व्हाट्सएप नंबर पर फर्जी संदेश भी भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए SP ने तत्काल कार्रवाई करते हुए साइबर थाना को जांच और प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।

    12 अगस्त को सामने आया फर्जीवाड़ा

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना 12 अगस्त 2025 की शाम करीब 7 बजे हुई। SP के सरकारी व्हाट्सएप नंबर पर एक संदेश आया, जिसमें ठग ने खुद को CM हाउस का OSD बताते हुए एक दारोगा को थानेदार के पद पर नियुक्त करने की सिफारिश की। SP अवधेश दीक्षित ने संदेश को संदिग्ध मानते हुए तुरंत साइबर थाना को अलर्ट किया और जांच शुरू करवाई।

    साइबर थाना की जांच में खुलासा

    साइबर थानेदार डीएसपी अवंतिका दिलीप कुमार ने तकनीकी जांच शुरू की, जिसमें सामने आया कि कॉल और संदेश पूरी तरह फर्जी थे। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले कि यह किसी संगठित गिरोह की साजिश हो सकती है। पुलिस ने फर्जी संदेश भेजने वाले की पहचान कर ली है और उसके खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और साइबर अपराध की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    दारोगा की भूमिका भी जांच के दायरे में

    इस मामले में जिस दारोगा के नाम पर फर्जी पैरवी की गई, उसकी भूमिका भी संदेह के घेरे में है। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या वह इस साजिश में शामिल था या उसका नाम अनजाने में इस्तेमाल किया गया।

    SP का सख्त रुख : ‘फर्जी पैरवी बर्दाश्त नहीं’

    SP अवधेश दीक्षित ने सख्त लहजे में कहा कि पुलिस तंत्र में सेंध लगाने की इस तरह की कोशिशें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी फर्जी पैरवी किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।

    पुलिस की कार्रवाई जारी

    साइबर थाना इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के साइबर अपराधों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

    Also Read : त्योहारों पर इन 12 शहरों से बिहार लौटना होगा आसान, एक सितंबर से शुरू होगी विशेष बस सेवा की बुकिंग

    Called SP posing as CM's OSD CM के OSD बनकर SP को किया कॉल fraud in the name of SHO's posting SHO की पोस्टिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleत्योहारों पर इन 12 शहरों से बिहार लौटना होगा आसान, एक सितंबर से शुरू होगी विशेष बस सेवा की बुकिंग
    Next Article संसद के मॉनसून सत्र में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा अध्यक्ष ने दी चेतावनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    Latest Posts

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.