Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»बिहार: CM नीतीश का महागठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार, राज्यपाल को सुची सौंपी
    बिहार

    बिहार: CM नीतीश का महागठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार, राज्यपाल को सुची सौंपी

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2022Updated:August 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटनाः सुबह साढ़े 11 बजे नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा. महागठबंधन सरकार के नए मंत्री आज शपथ ग्रहण करेंगे. मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों की लिस्ट पर मुहर लग चुकी है. सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान को नए मंत्रियों की सूची भी सौंप दी है.

    इस सूची के मुताबिक आरजेडी के 16, जेडीयू के 13 और कांग्रेस कोटे से 2 मंत्री शपथ लेगें. इसके अलावा शीला मंडल, जयंत राज, अशोक चौधरी, जीतनराम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित सिंह के नाम की भी चर्चा है.

    आज नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार होना अब तय है. राजभवन सूत्रों के अनुसार मंत्रियों के शपथ को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है. सूत्रों के अनुसार सुबह 11.30 बजे या उसके आसपास शपथ ग्रहण हो सकता है. खबर है कि नीतीश कुमार ने ज्यादातर पुराने मंत्रियों को मौका देने का फैसला लिया है.

    दो-तीन लोगों को छोड़कर ज्यादातर पुराने लोग ही शपथ लेंगे. शीला मंडल, जयंत राज और अशोक चौधरी को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने की संभावना है, तो वहीं संजय झा, विजय चौधरी, श्रवण कुमार और बिजेंद्र यादव का मंत्री बनना तय माना जा रहा है.

    जबकि निर्दलीय सुमित सिंह को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन के नाम की भी चर्चा है. कुल 31 मंत्री महागठबंधन से बनाए जाएंगे. मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी की बात करें तो RJD ‘बड़े भाई’ की भूमिका में दिख रही है. उसके 15 मंत्री कैबिनेट में हो सकते हैं.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : हुरहुरी में युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की
    Next Article लोहरदगा से बंगाल जा रहे 40 पशुओं को चान्हो थानेदार ने कराया मुक्त, देर रात हुई कार्रवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच खोजी जा रही भरोसेमंद शख्सियत

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    अब हर जिले में सुरक्षित होगा मातृत्व, सदर अस्पतालों में बनेंगे आधुनिक सी-विंग : इरफान अंसारी

    July 13, 2026

    लातेहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू को दबोचा

    July 13, 2026

    री-पैकेजिंग की राजनीति… हेमंत सोरेन के 99 हजार करोड़ के निवेश दावों को भाजपा ने क्यों बताया हवा-हवाई?

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.