Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने किया फ़िल्म निर्देशक के साथ गुपचुप शादी, शॉक्ड दोस्त बोले- परफेक्ट सर्जीकल स्ट्राइक
    मनोरंजन

    बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने किया फ़िल्म निर्देशक के साथ गुपचुप शादी, शॉक्ड दोस्त बोले- परफेक्ट सर्जीकल स्ट्राइक

    Team JoharBy Team JoharJune 4, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: बॉलीवुड की ख़ूबसूरत एक्ट्रेस यामी गौतम ने 4 जून को अपने फैंस को करारा झटका दिया। यामी ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी शादी सम्पन्न होने का एलान किया। यामी ने फ़िल्म निर्देशक आदित्य धर के साथ सात फेरे लिये हैं। आदित्य ने यामी को अपनी डेब्यू फ़िल्म उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक में निर्देशित किया था।

    आदित्य ने भी अपने एकाउंट से सेम फोटो शेयर की है। कई सेलेब्स ने शादी का खुलासा होने के बाद यामी और आदित्य को बधाइयां दीं। यामी ने शादी की रस्म की फोटो शेयर की है, जिसमें लाल जोड़े में वो बेहद ख़ूबसूरत दिख रही हैं। वहीं, दूल्हे आदित्य ने ऑफ़ वाइट लंग का पारम्परिक परिधान पहना है और सिर पर पगड़ी बांधी है। दोनों एक-दूसरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं।

    इस तस्वीर के साथ यामी ने कैप्शन की शुरुआत रूमी की लाइन से की- तुम्हारे प्रकाश में, मैं प्यार करना सीखता हूं। अपने परिवारों के आशीर्वाद से, आज हमने एक निजी कार्यक्रम में शादी कर ली। निजता के लिए हमारी शादी में सिर्फ़ क़रीबी परिजन ही मौजूद रहे। अब जबकि हम प्यार और दोस्ती के सफ़र पर चल पड़े हैं, हमें आपकी दुआओं और शुभकामनाओं की दरकार है। आपके- यामी और आदित्य।

    यामी की शादी को लेकर मनोरंजन जगत में कोई सूचना नहीं आयी थी। ना ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के ज़रिए किसी को ख़बर की। इसलिए भी यामी के फैंस हैरान हैं। शादी से पहले यामी अ थर्सडे फ़िल्म की शूटिंग कर रही थीं। फ़िल्म के डायरेक्टर बहज़ाद खम्बाटा ने कमेंट किया- इसे कहते हैं परफेक्ट सर्जीकल स्टाइक।

    दिया मिर्ज़ा ने यामी और आदित्य को बधाई देते हुए लिखा- आदित्य और यामी, बहुत प्यार और शुभकामनाएं। आपका आगे का सफ़र शानदार रहे। अनीता डोगरे, भूमि पेडनेनकर, विक्रांत मेसी, वाणी कपूर ने भी शादी की बधाई दी।

    यामी के फ़िल्मी करियर की बात करें तो थ्रिलर फ़िल्म अ थर्सडे के अलावा सैफ़ अली ख़ान, अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर भूत पुलिस में नज़र आएंगी। वहीं, आदित्य के प्रोफाइल पर बधाइयों और शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है।

    Bollywood
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : ऐलेप्पी एक्सप्रेस से चेन्नई में फंसी 36 प्रवासी महिला कामगारों की हुई वापसी
    Next Article रांची : माही के घर फिर आया नया मेहमान, पत्नी साक्षी ने बेटी जीवा के साथ की फोटो शेयर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.