Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»रूस में भारतीय छात्रों पर खू’नी हमला, हॉस्टल में 15 साल के युवक ने मचाया आतंक
    देश

    रूस में भारतीय छात्रों पर खू’नी हमला, हॉस्टल में 15 साल के युवक ने मचाया आतंक

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2026Updated:February 8, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रूस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी उफा में एक शर्मनाक और डरावनी घटना सामने आई है। यहां के स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक 15 साल के युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में चार भारतीय छात्र और दो पुलिस अधिकारी बेतरह जख्मी हुए हैं।

    हॉस्टल में खून के छींटे और चीख-पुकार

    मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हॉस्टल परिसर में खून बिखरा हुआ था और छात्र-दोस्त मदद के लिए चिल्ला रहे थे। हमलावर ने अचानक हॉस्टल में घुसकर लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। जख्मियों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    पुलिस पर भी किया हमला, फिर खुद को किया जख्मी

    रूसी आंतरिक मंत्रालय की प्रवक्ता मेजर जनरल इरीना वोल्क ने बताया कि जब पुलिस ने हमलावर को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने दो पुलिस अधिकारियों पर भी चाकू से हमला किया। गिरफ्तारी के दौरान हमलावर ने खुद को भी गंभीर चोटें पहुंचा ली, और उसे बच्चों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलावर दो लोग थे, लेकिन अभी तक अधिकारिक तौर पर केवल एक युवक की पहचान की गई है। मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

    भारतीय दूतावास तुरंत हरकत में

    रूस में स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वे रूसी अधिकारियों के संपर्क में हैं और जख्मी छात्रों की मदद के लिए तुरंत कजान से उफा के लिए अधिकारी भेजे गए हैं। दूतावास ने परिवारों को आश्वस्त किया है कि छात्रों की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और उन्हें कानूनी और चिकित्सीय सहायता पूरी तरह सुनिश्चित की जाएगी।

    An unfortunate incident of attack has occurred in Ufa. Several persons including four Indian students have been injured. The Embassy is in touch with the authorities and the officials from the Consulate in Kazan are on their way to Ufa to provide assistance to the injured…

    — India in Russia (@IndEmbMoscow) February 7, 2026

    बड़े पैमाने पर भारतीय छात्र प्रभावित

    रूस में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे में ये घटना ना सिर्फ जख्मियों के लिए बल्कि उनके परिवार और दोस्तों के लिए भी बहुत चिंताजनक है।

    Also Read : नगर निकाय चुनाव में प्रचार का बिगुल, गली-गली वोट की जंग आज से शुरू

    attacker arrested Bashkortostan children's hospital ​​emergency assistance foreign students' dormitory hostel attack Indian Students International Students Knife Attack legal aid Medical Facilities medical students police injured Russia Russian embassy security incident State Medical University Ufa Ufa incident अंतरराष्ट्रीय छात्र आपातकालीन मदद उफा उफा हादसा कानूनी मदद चाकू हमला चिकित्सा सुविधा पुलिस घायल बच्चों का अस्पताल बश्कोर्तोस्तान भारतीय छात्र मेडिकल छात्र रूस रूसी दूतावास विदेशी छात्रावास सुरक्षा घटना स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी हमलावर गिरफ्तार हॉस्टल हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनगर निकाय चुनाव में प्रचार का बिगुल, गली-गली वोट की जंग आज से शुरू
    Next Article झारखंड ऊर्जा विभाग में सचिव की कुर्सी चार महीने से खाली, कामकाज पर असर

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.