Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»BJP ने पप्पू यादव, रोहिणी आचार्य समेत विपक्षी नेताओं को भेजा लीगल नोटिस
    बिहार

    BJP ने पप्पू यादव, रोहिणी आचार्य समेत विपक्षी नेताओं को भेजा लीगल नोटिस

    Team JoharBy Team JoharJuly 14, 2025Updated:July 14, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    BJP
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा पर नकली दवा मामले में की गई टिप्पणियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सख्त रुख अपनाया है। BJP लीगल सेल ने सांसद पप्पू यादव, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और अन्य नेताओं को लीगल नोटिस भेजा है। BJP ने इन नेताओं को 15 दिनों के भीतर माफी मांगने की चेतावनी दी है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

    BJP लीगल सेल के समन्वयक आर दीक्षित ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “जीवेश मिश्रा का किसी भी दवा कंपनी से कोई संबंध नहीं है, न ही वे किसी कंपनी के मालिक हैं। विपक्षी नेताओं ने उनके खिलाफ आधारहीन आरोप लगाए हैं। यदि वे 15 दिनों में माफी नहीं मांगते, तो हम कानूनी कदम उठाएंगे।”

    क्या है मामला?

    यह विवाद राजस्थान के राजसमंद कोर्ट के एक फैसले से जुड़ा है, जहां 15 साल पुराने नकली दवा मामले में जीवेश मिश्रा को दोषी करार दिया गया था। सितंबर 2010 में राजसमंद के देवगढ़ में कंसारा ड्रग्स डिस्ट्रीब्यूटर्स कंपनी के निरीक्षण में सिप्रोलिन-500 टैबलेट के सैंपल मिलावटी और अमानक पाए गए थे। जांच में पता चला कि इन दवाओं की सप्लाई ऑल्टो हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड सहित दो अन्य फर्मों ने की थी, जिसके निदेशक जीवेश मिश्रा थे।

    4 जून 2025 को राजसमंद कोर्ट ने जीवेश मिश्रा सहित 9 आरोपियों को दोषी ठहराया। 1 जुलाई को सजा सुनाते हुए कोर्ट ने मिश्रा को 7,000 रुपये का जुर्माना और अपराधी परिवीक्षा अधिनियम के तहत सदाचार की शर्त पर रिहा कर दिया।

    विपक्ष का हमला

    इस फैसले के बाद सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जीवेश मिश्रा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की और उन्हें “नकली दवा माफिया” करार दिया। राजद नेता रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर नीतीश सरकार पर निशाना साधा और कहा, “यह लाचार और समझौतावादी सरकार है, जहां नकली दवा का कारोबारी भी मंत्री की कुर्सी पर बना हुआ है।” उन्होंने एनडीए सरकार को अनैतिक कार्यों में लिप्त लोगों का जमावड़ा बताया। वहीं, कांग्रेस के राजेश राठौड़ ने नकली दवाओं के नेटवर्क की जांच की मांग की।

    BJP का बचाव

    BJP ने जीवेश मिश्रा का बचाव करते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं के आरोप निराधार हैं। पार्टी का कहना है कि कोर्ट ने मिश्रा को राहत दी है और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। BJP ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देकर मामले को और गंभीर कर दिया है।

    Also Read : पेड़ के नीचे खड़े युवक पर गिरा ठनका, फिर …

    BJP sent legal notice to opposition leaders including Pappu Yadav Rohini Acharya in fake medicine case नकली दवा मामले में BJP ने पप्पू यादव रोहिणी आचार्य समेत विपक्षी नेताओं को भेजा लीगल नोटिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला में 62 चोरी के मोबाइल और टैब के साथ युवक गिरफ्तार
    Next Article झारखंड में शुरू होगी सेना भर्ती रैली… जानें कब

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.