Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»थप्पड़ कांड में भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट गिरफ्तार
    देश

    थप्पड़ कांड में भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 17, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    हिसार। बहुचर्चित थप्पड़ कांड में कार्रवाई करते हुए भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोनाली के साथ पांच अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए गए थे। सभी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। सोनाली को 20 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत मिली है।

    उधर, सोनाली फोगाट की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह ने कहा कि लोगों का उन्हें साथ मिला है, यह लोकतंत्र की जीत है। उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उन्हें न्याय जरूर मिलेगा
    गौरतलब है कि पांच जून को हिसार जिले के बालसमंद में भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट द्वारा मार्केट कमेटी सचिव सुलतान सिंह को पीटा गया था। इस मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था। सुलतान सिंह बिनैन खाप से आते हैं और मूल रूप से सच्चाखेड़ा गांव के ही हैं। ऐसे में उनकी खाप ने सुलतान सिंह का साथ देने का फैसला लिया है।
    विवाद को लेकर सोमवार को तीसरी बार बिनैन खाप की पंचायत हुई थी। पंचायत में सरकार को अल्टीमेटम देते हुए फैसला लिया गया था कि 22 जून तक सोनाली फोगाट की गिरफ्तारी नहीं होती है तो 23 जून से खाप धरना शुरू कर देगी। इस कड़ी में कार्रवाई करते हुए बुधवार को पुलिस ने भाजपा नेत्री को गिरफ्तार कर लिया।

    बता दें कि भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के खिलाफ हिसार कृषि मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह की शिकायत पर कार्य में बाधा डालने तथा अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज हुआ है। सोनाली फोगाट व पांच अन्य आरोपियों पर आईपीसी की धारा 147,149,186,332,353 व 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।अधिकारी ने फोगाट पर उन्हें चप्पल से पीटने का आरोप लगाया।

    इसके अलावा सुल्तान सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है, जिन पर सोनाली फोगाट ने अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

    Latest news National news Online news सोनाली फोगाट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 81 लाख से पार
    Next Article चीनी विदेश मंत्री से फोन वार्ता में बोले जयशंकर, गलवां की घटना चीन की सोची-समझी कार्रवाई थी

    Related Posts

    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चीट

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: कोयला पीछे, न्यूक्लियर आगे, 2047 तक 11 गुणा बढ़ेगी भारत की बिजली क्षमता

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, झारखंड से डॉ. प्रदीप वर्मा बने राष्ट्रीय मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

    August 17, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.