Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक: भागलपुर ‘रेड जोन’, पोल्ट्री फार्म सील
    बिहार

    बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक: भागलपुर ‘रेड जोन’, पोल्ट्री फार्म सील

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkApril 27, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के भागलपुर जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया है। बरारी स्थित क्षेत्रीय कुक्कुट पालन केंद्र में पिछले दो हफ्तों से हो रही मुर्गियों की रहस्यमयी मौत का कारण अब सामने आ गया है। भोपाल की लैब से आई रिपोर्ट में खतरनाक H5N1 वायरस की पुष्टि हुई है। अब तक करीब 3000 मुर्गियों की मौत हो चुकी है। इसके बाद जिला प्रशासन ने पूरे इलाके को ‘रेड जोन’ घोषित कर दिया है और सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पहले सैंपल पटना और कोलकाता भेजे गए थे, लेकिन रिपोर्ट स्पष्ट नहीं होने पर उन्हें भोपाल भेजा गया, जहां संक्रमण की पुष्टि हुई। कुक्कुट केंद्र के अधिकारियों के अनुसार SOP के तहत इस फार्म को ‘एपिक सेंटर’ मानते हुए 1 किलोमीटर के दायरे में सभी निजी और सरकारी पोल्ट्री फार्म बंद कराए जाएंगे। साथ ही संक्रमित मुर्गियों को मारकर सुरक्षित तरीके से दफनाने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।

    संक्रमण को लेकर अलर्ट, लोगों को सावधानी बरतने की सलाह; अच्छी तरह पका चिकन सुरक्षित

    विशेषज्ञों का मानना है कि आसपास के पेड़ों पर बैठने वाले जंगली पक्षियों के जरिए यह वायरस फैला हो सकता है। बर्ड फ्लू के लक्षणों में तेज बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी, आंखों का लाल होना और शरीर में दर्द शामिल हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचें और मृत पक्षियों के संपर्क में न आएं। हालांकि डॉक्टरों ने राहत देते हुए कहा है कि बाजार में मिलने वाला चिकन और अंडा सुरक्षित है, बशर्ते उसे अच्छी तरह पकाकर खाया जाए। विशेषज्ञों के अनुसार H5N1 वायरस 70 डिग्री सेल्सियस पर नष्ट हो जाता है, जबकि सामान्य रूप से चिकन 100 डिग्री सेल्सियस पर पकाया जाता है। प्रभावित क्षेत्र में फिलहाल कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

    Also Read : पटना में गंगा किनारे बुलडोजर कार्रवाई तेज, 35 अवैध पक्के मकान जमींदोज

    Bhagalpur Bihar Bihar news Bird Flu Current News Johar Live Latest news Today's News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी की रैली से पहले जगद्दल में भड़की भीषण हिंसा; बमबाजी और फायरिंग से दहली सियासत
    Next Article कोयला खदानों में मजदूरों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य कारखाना निरीक्षक तलब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    Latest Posts

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.