Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार का लाल मनीष कुमार देश के लिए शहीद, पार्थिव शरीर कल पहुंचेगा पटना
    ट्रेंडिंग

    बिहार का लाल मनीष कुमार देश के लिए शहीद, पार्थिव शरीर कल पहुंचेगा पटना

    Team JoharBy Team JoharMay 15, 2025Updated:May 15, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शहीद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Nawada : बिहार के नवादा जिले के पाण्डेयगंगौट गांव का लाल मनीष कुमार (27 वर्षीय) जम्मू-कश्मीर के करगिल में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया. मनीष ऑपरेशन रक्षक के तहत आतंकियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में बेतरह जख्मी हो गए थे. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तौड़ दी. मनीष कुमार भारतीय सेना में वर्ष 2018 में बतौर नर्सिंग असिस्टेंट भर्ती हुए थे और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग करगिल के मेडिकल अस्पताल में थी.

    शहीद मनीष कुमार का पार्थिव शरीर शुक्रवार यानी 16 मई को पटना लाया जाएगा, जहां से उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा. शहीद मनीष की शहादत की खबर मिलते ही नवादा सदर SDO अखिलेश कुमार और SDPO महेश चौधरी उनके गांव पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया.

    शहीद

    तीन महीने पहले हुई थी शादी

    मनीष की शादी मात्र तीन महीने पहले, 6 मार्च को धुरिहार गांव की खुशबू देवी से हुई थी. मनीष की शहादत की खबर सुनकर पत्नी और परिवार पूरी तरह टूट चुके हैं. खुशबू को अब तक यकीन नहीं हो रहा कि उनके पति अब इस दुनिया में नहीं हैं. मनीष के पिता अशोक राम एक ड्राइवर हैं और मां सुशीला देवी गृहिणी हैं. मनीष चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे. परिवार के तीन बेटे सेना में कार्यरत हैं, जबकि एक भाई पढ़ाई कर रहा है. मनीष के निधन से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा गांव गहरे सदमे में है. ग्रामीणों का कहना है कि मनीष बेहद नेकदिल और मिलनसार इंसान थे.

    शहीद

    Also Read : अशांत मणिपुर को छोड़ JSCA चुनाव में मणिपुर के DGP की एंट्री, मतदाताओं से कर रहे संपर्क

    Also Read : राष्ट्रपति मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट से पूछे 14 सवाल

    Also Read : धारा 144 लगने के बावजूद अंबेडकर हॉस्टल पहुंचे राहुल गांधी

    Also Read : जम्मू-कश्मीर में रक्षा मंत्री ने कहा – हमें सेना पर गर्व है

    2018 recruitment 2018 भर्ती Bihar condolence indian army jammu and kashmir Kargil Manish Kumar martyr medical hospital mortal remains Nawada nursing assistant Operation Rakshak Pandeygangaut village patna Patriotism Sacrifice SDO Akhilesh Kumar SDO अखिलेश कुमार SDPO Mahesh Chaudhary SDPO महेश चौधरी soldier terrorism आतंकवाद ऑपरेशन रक्षक करगिल जम्मू-कश्मीर देशभक्ति नर्सिंग असिस्टेंट नवादा पटना पाण्डेयगंगौट गांव पार्थिव शरीर बिहार भारतीय सेना मनीष कुमार मेडिकल अस्पताल शहादत शहीद शोक सैनिक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट से पूछे 14 सवाल
    Next Article मुकेश अंबानी ने डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की, सामने आया वीडियो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.