Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»राष्ट्रपति मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट से पूछे 14 सवाल
    देश

    राष्ट्रपति मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट से पूछे 14 सवाल

    Team JoharBy Team JoharMay 15, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राष्ट्रपति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के 8 अप्रैल 2025 को दिए गए आदेश पर आपत्ति जताई है, जिसमें कहा गया था कि राष्ट्रपति और राज्यपाल को उनके समक्ष प्रस्तुत विधेयकों पर एक तय समयसीमा में फैसला लेना होगा। यह आदेश तमिलनाडु सरकार बनाम राज्यपाल मामले में दिया गया था।

    राष्ट्रपति मुर्मू ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा है कि भारतीय संविधान में इस तरह की कोई तय समय नहीं है। उन्होंने पूछा कि जब संविधान में यह प्रावधान नहीं है, तो सुप्रीम कोर्ट ऐसा आदेश किस आधार पर दे सकता है।

    सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि राज्यपाल के पास वीटो पावर नहीं है और राष्ट्रपति को विधेयक पर तीन महीने में निर्णय लेना होगा। इसके अलावा अदालत ने यह भी कहा था कि राष्ट्रपति के निर्णय की न्यायिक समीक्षा अनुच्छेद 201 के तहत संभव है। राष्ट्रपति ने इन बातों को लेकर सफाई मांगी है। अब यह मामला संविधान से जुड़ी बहस का रूप ले चुका है।

    राष्ट्रपति मुर्मू के सुप्रीम कोर्ट से 14 सवाल

    1. जब राज्यपाल के सामने कोई बिल आता है, तो उनके पास कौन-कौन से संवैधानिक विकल्प होते हैं।
    2. क्या राज्यपाल फैसला लेते समय मंत्रिपरिषद की सलाह से बंधे हैं।
    3. क्या राज्यपाल के फैसले को अदालत में चुनौती दी जा सकती है।
    4. क्या आर्टिकल 361 राज्यपाल के फैसलों पर न्यायिक समीक्षा को पूरी तरह रोक सकता है।
    5. अगर संविधान में राज्यपाल के लिए कोई समयसीमा तय नहीं है, तो क्या अदालत कोई समयसीमा तय कर सकती है।
    6. क्या राष्ट्रपति के फैसले को भी अदालत में चुनौती दी जा सकती है।
    7. क्या राष्ट्रपति के फैसलों पर भी अदालत समयसीमा तय कर सकती है।
    8. क्या राष्ट्रपति को सुप्रीम कोर्ट से राय लेना अनिवार्य है।
    9. क्या राष्ट्रपति और राज्यपाल के फैसलों पर कानून लागू होने से पहले ही अदालत सुनवाई कर सकती है।
    10. क्या सुप्रीम कोर्ट आर्टिकल 142 का इस्तेमाल करके राष्ट्रपति या राज्यपाल के फैसलों को बदल सकता है।
    11. क्या राज्य विधानसभा द्वारा पारित कानून, राज्यपाल की स्वीकृति के बिना लागू होता है।
    12. क्या संविधान की व्याख्या से जुड़े मामलों को सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच को भेजना अनिवार्य है।
    13. क्या सुप्रीम कोर्ट ऐसे निर्देश/आदेश दे सकता है जो संविधान या वर्तमान कानूनों मेल न खाता हो।
    14. क्या केंद्र और राज्य सरकार के बीच विवाद सिर्फ सुप्रीम कोर्ट ही सुलझा सकता है।

    Also Read : धारा 144 लगने के बावजूद अंबेडकर हॉस्टल पहुंचे राहुल गांधी

     

     

    8 April 2025 8 अप्रैल 2025 Article 201 bill decision Centre vs State constitutional debate Constitutional Dispute constitutional interpretation deadline dispute Governor's powers Indian Constitution Judicial Review Judiciary vs Executive Legislative Process President Draupadi Murmu President's objection Presidential question Supreme Court Supreme Court Order Tamil Nadu vs Governor अनुच्छेद 201 केंद्र बनाम राज्य तमिलनाडु बनाम राज्यपाल न्यायपालिका बनाम कार्यपालिका न्यायिक समीक्षा भारतीय संविधान राज्यपाल के अधिकार राष्ट्रपति की आपत्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति सवाल विधायी प्रक्रिया विधेयक निर्णय समयसीमा विवाद संविधान विवाद संवैधानिक बहस संवैधानिक व्याख्या सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट आदेश.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअशांत मणिपुर को छोड़ JSCA चुनाव में मणिपुर के DGP की एंट्री, मतदाताओं से कर रहे संपर्क
    Next Article बिहार का लाल मनीष कुमार देश के लिए शहीद, पार्थिव शरीर कल पहुंचेगा पटना

    Related Posts

    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Latest Posts

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.