Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार की दूसरी और देश की तीसरी अमृत भारत ट्रेन शुरू, PM ने मधुबनी में दिखाई हरी झंडी
    ट्रेंडिंग

    बिहार की दूसरी और देश की तीसरी अमृत भारत ट्रेन शुरू, PM ने मधुबनी में दिखाई हरी झंडी

    Team JoharBy Team JoharApril 24, 2025Updated:April 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sarhasa : PM नरेंद्र मोदी ने आज यानी गुरुवार को मधुबनी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बिहार की दूसरी और देश की तीसरी अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह ट्रेन सहरसा से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक जाएगी और कोसी क्षेत्र के हजारों लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगी. इस उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को सहरसा जंक्शन से विशेष समारोह के बीच विदा किया गया. मौके पर मधेपुरा लोकसभा के सांसद दिनेश चंद्र यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सांसद यादव ने कहा कि कोसी क्षेत्र को मुंबई से जोड़ने वाली यह ट्रेन मध्यमवर्गीय यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी. उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि यार्ड रिमॉडलिंग के बाद क्षेत्र में और भी ट्रेनों की शुरुआत की जाएगी. ट्रेन की पहली यात्रा में करीब 250 यात्रियों ने टिकट बुक कर विभिन्न स्थानों के लिए सफर किया. यात्रियों ने खुशी जताते हुए कहा कि अब उन्हें पटना की ओर जाकर ट्रेन पकड़ने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी.

    पूजा-अर्चना के साथ रवाना हुई ट्रेन

    ट्रेन की पहली यात्रा के दौरान लोको पायलट पिंकू चौधरी और उनकी टीम ने इंजन की विधिवत पूजा-अर्चना की. उनके साथ सहायक लोको पायलट कविराज कुमार थे, जबकि दूसरे तरफ के इंजन में बीके शर्मा और अमित कुमार गुप्ता तैनात थे. ट्रेन के संचालन की जिम्मेदारी राजन कुमार सिन्हा (ट्रेन मैनेजर) और जगन्नाथ कुमार सिंह (सीएलआई) ने संभाली. ट्रेन की शुरुआत पर यात्रियों और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला. मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन अब हर सप्ताह बुधवार को सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए रवाना होगी. कुल किराया 1050 रुपये रखा गया है, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह एक सुलभ और किफायती विकल्प बन गया है. नई ट्रेन के साथ तस्वीरें और सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. यह पहल न केवल एक नई रेल सेवा की शुरुआत है, बल्कि बिहार और महाराष्ट्र के बीच सामाजिक और आर्थिक रिश्तों को और मजबूती देने वाला कदम भी है.

    Also Read : आतंकियों की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है : PM मोदी

    Amrit Bharat Express Bihar Bihar news Dinesh Chandra Yadav Inauguration Ceremony Indian Railways Kosi region Lokmanya Tilak Terminus Madhepura MP Madhubani middle-class passengers mumbai New Train Service PM Narendra Modi PM नरेंद्र मोदी Prime Minister inauguration Railway Connectivity Railway Development Saharsa Saharsa Junction special train yard remodeling अमृत भारत एक्सप्रेस उद्घाटन समारोह कोसी क्षेत्र दिनेश चंद्र यादव नई ट्रेन सेवा प्रधानमंत्री उद्घाटन बिहार बिहार समाचार भारतीय रेलवे मधुबनी मधेपुरा सांसद मध्यवर्गीय यात्री मुंबई यार्ड रिमॉडलिंग रेलवे कनेक्टिविटी रेलवे विकास लोकमान्य तिलक टर्मिनल विशेष ट्रेन सहरसा सहरसा जंक्शन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRMC का फरमान: बिना लाइसेंस चलाये गए ये संस्थान, तो देना होगा जुर्माना
    Next Article लैंड सर्वे को लेकर हाई कोर्ट ने झारखंड सरकार से मांगा जवाब

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.