Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार को मिलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, इस दिन दिखाएंगे PM हरी झंडी
    ट्रेंडिंग

    बिहार को मिलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, इस दिन दिखाएंगे PM हरी झंडी

    Team JoharBy Team JoharApril 6, 2025Updated:April 6, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अमृत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक नई खुशखबरी सामने आई है. राज्य को दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने वाली है, जो सहरसा से अमृतसर के बीच चलेगी. PM मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी में प्रस्तावित कार्यक्रम से वर्चुअल तरीके से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

    यह ट्रेन सुपौल स्टेशन पर रखी गई अमृत भारत ट्रेन के रैक से चलेगी, जो हाल ही में चेन्नई के अन्नानगर यार्ड से बिहार पहुंचा था. इस ट्रेन के परिचालन से कोसी क्षेत्र सहित अन्य इलाकों के लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा. इस ट्रेन की खासियत यह है कि यह 130 किमी प्रति घंटे की गति से चलने में सक्षम है, जिससे यह ट्रेन अन्य प्रीमियम ट्रेनों से पहले अपने गंतव्य तक पहुंचेगी. नई अमृत भारत ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 8 स्लीपर, 11 जनरल, 1 पेंट्रीकार और 2 SLRD कोच शामिल हैं. सभी कोचों में CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जो यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे. इससे पहले पिछले साल दरभंगा से दिल्ली के बीच पहली अमृत भारत ट्रेन का संचालन किया गया था.

    सहरसा-अमृतसर ट्रेन के परिचालन से पहले वहां के वाशिंग पिट को विद्युतीकृत किया जा रहा है. इस ट्रेन के चलने से सहरसा और अमृतसर के बीच का सफर काफी कम समय में पूरा होगा, हालांकि फिलहाल टाइम टेबल जारी नहीं किया गया है. इससे पहले, दरभंगा से आनंद विहार के लिए भी अमृत भारत ट्रेन का संचालन किया गया था. यह सहरसा से चलने वाली दूसरी अमृत भारत ट्रेन होगी, जो पूर्व मध्य रेलवे द्वारा संचालित की जाएगी.

    सहरसा स्टेशन पर ट्रैक पर परीक्षण करते हुए, ट्रेन को सिमरी बख्तियारपुर से लेकर सुपौल तक ले जाया गया. ट्रेनों के परीक्षण में मुख्य लोको निरीक्षक जेके सिंह और अन्य रेल अधिकारी भी मौजूद रहे. इस नए ट्रेन सेवा के संचालन से यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं और तेज यात्रा का अनुभव मिलेगा, जिससे यात्रा अधिक आरामदायक और सुरक्षित हो जाएगी.

    Also Read : ‘प्रणाम चाचा’ बोला और कर दी सवा करोड़ की सेंधमारी

    # Prime Minister Narendra Modi #National News 130 km per hour 130 किमी प्रति घंटे Amrit Bharat Express Amritsar Bihar Bihar news Darbhanga East Central Railway Latest news Madhubani Rail travel Saharsa Supaul अमृत भारत एक्सप्रेस अमृतसर दरभंगा पूर्व मध्य रेलवे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार मधुबनी रेल यात्रा सहरसा सुपौल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘प्रणाम चाचा’ बोला और कर दी सवा करोड़ की सेंधमारी
    Next Article रामनवमी पर हुआ रामलला का ‘सूर्य तिलक’… देखें वीडियो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रेड बुल, स्टिंग और अमूल समेत 115 खाद्य उत्पाद जांच के घेरे में, देवघर के बाजार से स्टॉक हटाने का निर्देश

    September 5, 2026
    क्राइम

    Zee Group के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR, ₹1,322 करोड़ के लोन फ्रॉड का आरोप

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झीरम घाटी हमला: 13 साल बाद एनआईए कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 10 आरोपी दोषी करार

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Teachers Day Special : कहीं एक शिक्षक पर 54 बच्चों की जिम्मेदारी, तो कहीं 2 शिक्षक संभाल रहे 164 बच्चों का भविष्य

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गोड्डा के बाद अब लातेहार – SIR में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने की साज़िश में फिर फंसी बीजेपी

    September 5, 2026
    क्राइम

    गाजियाबाद जासूसी केस में NIA ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

    September 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में पेपर लीक नहीं, पेपर लूट हुई है : सुधांशु त्रिवेदी

    September 5, 2026

    रेड बुल, स्टिंग और अमूल समेत 115 खाद्य उत्पाद जांच के घेरे में, देवघर के बाजार से स्टॉक हटाने का निर्देश

    September 5, 2026

    Zee Group के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR, ₹1,322 करोड़ के लोन फ्रॉड का आरोप

    September 5, 2026

    झीरम घाटी हमला: 13 साल बाद एनआईए कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 10 आरोपी दोषी करार

    September 5, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस में 100 से ज्यादा नौकरी कर रहे एसआईटी की रडार पर, जा सकती है नौकरी

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.