Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»रामनवमी पर हुआ रामलला का ‘सूर्य तिलक’… देखें वीडियो
    ट्रेंडिंग

    रामनवमी पर हुआ रामलला का ‘सूर्य तिलक’… देखें वीडियो

    Team JoharBy Team JoharApril 6, 2025Updated:April 6, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामनवमी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ayodhya : आज रामनवमी के अवसर पर रामनगरी अयोध्या में उल्लास और आस्था का माहौल है. श्रीराम के जन्मोत्सव के कार्यक्रमों की शुरुआत राम मंदिर में भोर के समय मंगला आरती से हुई. जिसके बाद सुबह 9:30 बजे से जन्मोत्सव के विशेष आयोजन प्रारंभ हो गए. कार्यक्रम की शुरुआत रामलला के अभिषेक से हुई. उसके बाद एक घंटे तक भगवान राम का श्रृंगार हुआ. ठीक 12 बजे मंदिर में घंटा-घड़ियाल और नगाड़े की थापों के बीच रामलला का प्राकट्य हुआ. इस विशेष अवसर पर भगवान श्रीराम को सोने के धागे से पिरोए पीत वस्त्र और आभूषण पहनाए गए. साथ ही भगवान के प्रकट होने की आरती हुई और 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए. मुख्य पर्व पर राम मंदिर में महाआरती के साथ-साथ सूर्याभिषेक का आयोजन भी हुआ.

    #WATCH | ‘Surya Tilak’ illuminates Ram Lalla’s forehead at the Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya, on the occasion of Ram Navami

    ‘Surya Tilak’ occurs exactly at 12 noon on Ram Navami when a beam of sunlight is precisely directed onto the forehead of the idol of Ram Lalla, forming… pic.twitter.com/gtI3Pbe2g1

    — ANI (@ANI) April 6, 2025

    इससे पहले, शनिवार को ही लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे थे और सरयू नदी में डुबकी लगाने के बाद विभिन्न मठों और मंदिरों में दर्शन-पूजन कर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले रहे थे. प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार यतींद्र मोहन मिश्र ने भगवान श्रीराम के जन्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म मानवता की प्रतिष्ठा और विश्व कल्याण के लिए हुआ था. उन्होंने कहा, “रामनवमी इसलिए मनाते हैं ताकि समाज में एक ऐसे नायक की प्रतिष्ठा हमेशा बनी रहे, जिन्होंने संयम, त्याग, बलिदान, वीरता और अनुशासन के साथ मानवता के कल्याण के लिए कार्य किया.”

    कथावाचक प्रभंजनानंद शरण ने भी राम की महिमा को श्रद्धालुओं तक पहुंचाया और कहा कि राम नाम की महिमा से मानव समाज भवसागर से पार हो जाता है, जैसा कि भक्त प्रहलाद, बालक ध्रुव, मीराबाई, संत रविदास और संत रहीम जैसे कई भक्तों ने अनुभव किया. रामनवमी के इस विशेष अवसर पर अयोध्या में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहां लाखों भक्तों ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव में भाग लिया और आशीर्वाद प्राप्त किया.

    Also Read : बिहार को मिलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, इस दिन दिखाएंगे PM हरी झंडी

    56 Offerings 56 भोग Aarti Abhishek Appearance Ayodhya Birth Festival Decoration jewelry lord ram Maha Aarti Mangla Aarti Ram Lalla Ram Nagri Ram Navami Ram Temple Shri Ram Surya Abhishek Yellow Garment अभिषेक अयोध्या आभूषण आरती जन्मोत्सव पीत वस्त्र प्राकट्य भगवान राम मंगला आरती महाआरती राम मंदिर रामनगरी रामनवमी रामलला श्रीराम श्रृंगार सूर्याभिषेक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार को मिलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, इस दिन दिखाएंगे PM हरी झंडी
    Next Article नारी शक्ति के जय श्री राम उद्घोष से गूंज उठी राजधानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026
    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डेटा प्रोटेक्शन कानून को चुनौती, अंबानी-अडानी समूह से जुड़ी मीडिया कंपनियां भी शामिल

    October 27, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.