Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : तेजस्वी महागठबंधन विधायक दल के नेता चुने गए
    बिहार

    बिहार : तेजस्वी महागठबंधन विधायक दल के नेता चुने गए

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2020No Comments1 Min Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत के बाद जहां राजग में शामिल घटक दलों के बीच सरकार बनाने की कवायद प्रारंभ हो गई है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेतृत्व वाले महागठबंधन में सरगर्मी तेज है। गुरुवार को पटना में महागठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के विधायकों की बैठक हुई, जिसमें राजद के नेता तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

    राजद के वरिष्ठ नेता मनोज झा ने आईएएनएस को बताया कि राजद के नवनिर्वाचित विधायकों की गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर बैठक हुई, जिसके बाद तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुना गया।

    इसके बाद महागठबंधन दल के नवनिर्वाचित विधायकों ने तेजस्वी को विधायक दल का नेता चुन लिया। इस बैठक में वामपंथी दल और कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक शामिल हैं।

    तेजस्वी ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को अभिवादन किया और उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने नवनिर्वाचित विधायकों को संबोधित किया।

    उल्लेखनीय है कि चुनाव में महागठबंधन तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरी थी।

    Bihar news Latest news Online news Tejashwi Yadav
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना संकट के बीच भारत में अब ‘स्क्रब टाइफस’ की दस्तक, जानें क्या है इसके लक्षण
    Next Article बाइक का नंबर बदल स्नैचिंग करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, महिलाओं और लड़कियों को बनाते थे निशाना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.