Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»PM मोदी के बिहार दौरे को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट, DGP ने बुलाई बैठक
    बिहार

    PM मोदी के बिहार दौरे को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट, DGP ने बुलाई बैठक

    Team JoharBy Team JoharMay 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद PM मोदी पहली बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं. वे 29 और 30 मई को दो दिवसीय दौरे पर राज्य के पटना और रोहतास जिले के बिक्रमगंज जाएंगे. इस दौरान वे एक ओर जहां नए विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे, वहीं दूसरी ओर पार्टी नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी मंथन करेंगे.

    PM के दौरे को लेकर बिहार पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है. पटना पुलिस मुख्यालय में डीजीपी विनय कुमार की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें एटीएस चीफ एडीजी पंकज दराद समेत राज्य के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में PM की सुरक्षा को लेकर गहन समीक्षा की गई और आतंकी व नक्सली खतरे की संभावनाओं को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए.

    पटना में रोड शो

    29 मई को PM मोदी जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही वे बिहटा एयरपोर्ट की आधारशिला भी रखेंगे. PM का पटना में भव्य रोड शो भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें सड़कों के दोनों ओर पार्टी कार्यकर्ता और महिलाएं आरती और पुष्पवर्षा के माध्यम से उनका स्वागत करेंगी.

    पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक

    पटना में PM भाजपा कार्यालय में बिहार के सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों और प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों और जमीनी कार्यों की समीक्षा की जाएगी.

    बिक्रमगंज में विशाल जनसभा

    दौरे के दूसरे दिन, 30 मई को PM मोदी रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे करोड़ों रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर राज्य को कई सौगातें देंगे. राजनीतिक लिहाज से यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पीएम मोदी का पहला बड़ा दौरा है.

    Also Read : क्राइम की प्लानिंग करते राहुल सिंह गैंग के सात गुर्गे धराये, हथियार जब्त

    # Prime Minister Narendra Modi assembly elections Bihar Politics Bihar visit Bikramganj BJP meeting BJP strategy development projects election planning Election Preparation Operation Sindoor patna PM modi PM मोदी Rohtas two-day visit ऑपरेशन सिंदूर चुनाव तैयारी चुनाव मंथन दो दिवसीय दौरा पटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिक्रमगंज बिहार दौरा बिहार राजनीति बीजेपी बैठक बीजेपी रणनीति रोहतास विकास कार्य विधानसभा चुनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमीठी नदी घोटाला में एक्टर डिनो मोरिया से EOU कर रही पूछताछ
    Next Article चौसा थर्मल पावर प्लांट के गेट पर ठेकेदार को मा’री गो’ली

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी से लेकर ट्रंप ने जिसे बताया हीरो, कौन है वो कैप्टन स्मित मच्छार

    October 1, 2026
    Latest Posts

    नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है, मस्जिद जाना अनिवार्य नहीं : एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा

    October 8, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026

    राफेल से तेजस तक: 94 साल में कैसे बदली भारतीय वायुसेना, अब ड्रोन और मिसाइलों के दौर में नई चुनौती

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी की श्रद्धांजलि, कहा – उनके निभाए किरदार पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे.

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.