Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»अग्निपथ योजना के खिलाफ आज बिहार बंद, पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर
    बिहार

    अग्निपथ योजना के खिलाफ आज बिहार बंद, पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर

    Team JoharBy Team JoharJune 18, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: सेना में कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर बहाली लाने वाली अग्निपथ स्कीम को अविलंब वापस लेने की मांग पर अड़े अग्निवीरों का आज बिहार बंद  है. इस बंद का आह्वान बिहार के छात्र-युवा संगठन आइसा-इनौस, रोजगार संघर्ष संयुक्त मोर्चा और सेना भर्ती जवान मोर्चा ने किया है.

    केंद्र सरकार को योजना वापस लेने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है. इस बंद को राजद व महागठबंध के साथ ही वीआईपी ने भी अपना समर्थन दिया है.

    इन संगठनों ने कहा कि सरकार इस योजना को वापस करने में जितनी देर करेगी, आंदोलन उतना ही विस्फोटक होता जाएगा और तब इसके लिए केवल और केवल सरकार ही जिम्मेदारी होगी.

    संगठन के नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार को 72 घण्टे का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ और युवाओं का मजाक उड़ाने वाली इस योजना को वापस नहीं लेती, तो 18 को बिहार बन्द और फिर भारत बंद की ओर बढ़ेंगे.

    शुक्रवार को उग्र छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान पूरे बिहार में कहर बरपाया था. पटना के दानापुर स्टेशन पर ट्रेनों में तोड़फोड़ की गयी. दानापुर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन को फूंका गया. वहीं लखीसराय में विक्रमशिला एक्सप्रेस और जनसेवा एक्सप्रेस में उपद्रवियों ने आग लगा दी थी.

    इस दौरान लूटपाट भी की गई और यात्रियों को पीटा भी गया. वहीं गया-कियूल-बख्तियारपुर ट्रेन की बोगियों को फूंक डाला गया था. बोगियों में आग लगाने के बाद काफी देर तक उपद्रवियों ने बवाल काटा और फिर कियूल गया पैसेंजर में ही बैठ कर भाग निकले.

    इधर समस्तीपुर में मोहद्दीनगर स्टेशन पर जम्मूतवी-गुहाटी एक्सप्रेस की कई बोगियों में आग लगा दी थी. ट्रेनों के साथ-साथ सड़कों पर भी सैंकड़ों की संख्या में प्रदर्शकारियों ने तोड़फोड़ की गयी थी. कई सरकारी भवनों को इस दौरान निशाना बनाया गया.

    बिहार बंद के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने सभी एसडीओ और एसडीपीओ को को अलर्ट रहने को कहा है क्योंकि तीन दिनों में पूरे प्रदेश में जमकर उत्पात मचाया गया था. ऐसे में आज के बंद के दौरान लॉ एंड आर्डर न बिगड़े इसके लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं.

    राजधानी पटना सहित पूरे बिहार के सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने इलाकों में सतर्क रहने को कहा किया गया है. बिहार पुलिस मुख्यालय के द्वारा राजधानी पटना सहित बिहार के कुछ संभावित जिले जहां पर उपद्रव हो सकता है वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ साथ बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल के जवानों को भी तैनाती की गई है ताकि विधि व्यवस्था बनी रहे.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचौथे T-20 इंटरनेशनल मैच में साउथ अफ्रीका को भारत ने 82 रन से हराया
    Next Article रांची : भाई-बहन की हत्या के कुछ घंटे के अंदर आरोपी बैंक कॉलोनी से गिरफ्तार, मोबाइल लोकेशन पर पकड़ाया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.