रांची : भाई-बहन की हत्या के कुछ घंटे के अंदर आरोपी बैंक कॉलोनी से गिरफ्तार, मोबाइल लोकेशन पर पकड़ाया

रांची। पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित जनक नगर, रोड – 4 में भाई-बहन की हत्या का आरोपी रोहन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के 6 घंटे के अंदर रांची पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी रोहन को बैंक कॉलोनी से पकड़ा है। रोहन से पुलिस टीम पंडरा ओपी में पूछताछ कर रही है। वहीं, इस मामले में दो अन्य लड़कों की तलाश पुलिस को है। पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द उनकी भी गिरफ्तारी संभव है।

मोबाइल लोकेशन के आधार पर पकड़ा गया आरोपी
सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम ने रोहन कुमार को मोबाइल लोकेशन के आधार पर पकड़ा है। रिम्स में इलाजरत मृतक स्वेता सिंह की माँ ने पुलिस को रोहन का नाम बताया था। जिसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल का लोकेशन लिया और बैंक कॉलोनी के आसपास से पकड़ा गया है।

क्या है मामला
पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित जनक नगर में प्रेम मामले में भाई-बहन समेत माँ की हत्या का प्रयास किया गया था। इस घटना में मौके पर भाई-बहन की मौत हो गयी थी। वहीं, माँ रिम्स में इलाजरत है। बताया जाता है कि मृतक स्वेता सिंह की माँ सुबह करीब 3 बजे मंदिर जाने से पूर्व घर की सफाई कर रही थी। इसी बीच स्वेता का प्रेमी रोहन कुमार अन्य 2 दोस्तों के साथ घर मे घुस। इसके बाद स्वेता के भाई को कमरे में हांथ-पैर बांध कर हत्या कर दिया। वहीं, स्वेता को उसकी माँ के सामने हत्या किया। फिर उसकी माँ पर हमला कर मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों को घटना की भनक लगी, तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी।