Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»चौथे T-20 इंटरनेशनल मैच में साउथ अफ्रीका को भारत ने 82 रन से हराया
    खेल-सिनेमा

    चौथे T-20 इंटरनेशनल मैच में साउथ अफ्रीका को भारत ने 82 रन से हराया

    Team JoharBy Team JoharJune 18, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राजकोट: दिनेश कार्तिक (55) और आवेश खान (4/18) की शानदार प्रदर्शन की बदौलत यहां सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए चौथे टी-20 में भारत ने साउथ अफ्रीका को 82 रनों से हरा दिया, जिससे भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-2 की बराबरी की.

    भारत के 169 रनों के जवाब में प्रोटियाज की टीम 16.5 ओवर में 87 रनों पर ही सिमट गई. टीम की ओर से रॉस्सी वैन डेर डूसन (20) और क्विंटन डी कॉक (14) ने सबसे ज्यादा रन बनाए. भारत की ओर से आवेश खान ने चार विकेट लिए. वहीं, युजवेंद्र चहल ने दो विकेट झटके, जबकि हर्षल पटेल ने एक विकेट लिया.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका पर भारत ने शुरू से दबाव बनाकर रखा, क्योंकि उन्होंने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 35 रन बनाए. इससे पहले, कप्तान टेम्बा बावुमा (8) चोट लगने के कारण रिटार्ड हर्ट हो गए. वहीं, सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (14) और ड्वेन प्रिटोरियस (0) जल्दी चलते बने. इसके बाद, रॉस्सी वैन डेर डूसन और हेनरिक क्लासेन ने पारी को आगे बढ़ाया.

    लेकिन 9वें ओवर में साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका चहल ने क्लासेन (8) को एलबीडब्ल्यू करके दिया. इस बीच, डेविड मिलर और डूसन ने लक्ष्य का पीछा करने का प्रयास किया. लेकिन 10.2 ओवर में मिलर (9) को हर्षल ने बोल्ड कर दिया, जिससे साउथ अफ्रीका ने 59 रनों पर चार विकेट खो दिए. टीम को जीतने के लिए अभी भी 111 रनों की जरूरत थी.

    छठे स्थान पर आए मार्को जानसेन ने डूसन के साथ मिलकर कुछ महत्वपूर्ण रन बटोरे. लेकिन विकेट गिरने का सिलसिला अंत तक जारी रहा, क्योंकि 14वें ओवर में आवेश ने डूसन (20), जानसेन (12) और केशव महाराज (0) को बैक टू बैक पवेलियन भेज दिया, जिससे 14 ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 79 रनों पर सातवां झटका लगा। टीम को जीतने के लिए 92 रनों की आवश्यकता थी.

    लेकिन, एनरिक नॉर्टजे (1) और लुंगी एनगिडी (4) आउट हो गए, जिससे साउथ अफ्रीका की टीम 16.5 ओवर में 87 रनों ढेर हो गई, जिससे भारत 82 रनों से यह मैच अपने नाम कर लिया.

    इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही, क्योंकि उन्होंने 6.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 40 रन बनाए. इस दौरान, सलामी बल्लेबाजी ऋतुराज गायकवाड़ (5), श्रेयस अय्यर (4) और ईशान किशन (27) जल्द ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद, कप्तान ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने लड़खड़ाती पारी को संभाला और कुछ अच्छे शॉट लगाए.

    आखिरकार, पांड्या (46), कार्तिक (55) की 33 गेंदों में 65 रनों की साझेदारी की बदौलत भारत 20 ओवर में छह विकेट खोकर 169 रन बनाने में कामयाब रहा. वहीं, अक्षर पटेल (8) और हर्षल पटेल (1) नाबाद रहे. साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने दो विकेट चटकाए. वहीं, ड्वेन प्रिटोरियस, मार्को जानसेन, केशव महाराज और एनरिक नॉर्टजे ने एक-एक विकेट लिया. वहीं, भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-2 की बराबरी की. अब निर्णायक मुकाबला रविवार को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रैक्टर, बस और ट्रेलर के परखच्चे उड़े
    Next Article अग्निपथ योजना के खिलाफ आज बिहार बंद, पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘एनिमेशन से नहीं घटती श्रद्धा’ महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.