Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, 15 पूर्व विधायक व एक पूर्व सांसद समेत कई नेता BJP में शामिल
    ट्रेंडिंग

    लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, 15 पूर्व विधायक व एक पूर्व सांसद समेत कई नेता BJP में शामिल

    Team JoharBy Team JoharFebruary 7, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    तमिलनाडु : तमिलनाडु की राजनीति में बुधवार को बड़ा बदलाव नजर आया. यहां 15 पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद समेत कई नेता बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए. बता दें कि भाजपा में शामिल होने वाले इन नेताओं में अधिकांश भाजपा की पूर्व सहयोगी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से हैं.

    भाजपा का हाथ थामने वाले नेता काफी अनुभवी

    केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और एल मुरुगन तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई की मौजूदगी में इन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. अन्नामलाई ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले ये नेता काफी अनुभवी हैं और सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करना चाहते हैं.

    लगातार तीसरी बार सत्ता में आएंगे मोदी: अन्नामलाई

    अन्नामलाई ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है और मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में आएंगे. उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी अन्नाद्रमुक पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि तमिलनाडु में हो रही घटनाओं को वह देख रहे हैं.

    वहीं, चंद्रशेखर ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर पार्टी में शामिल होना तमिलनाडु जैसे राज्य में मोदी की लोकप्रियता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया है कि भाजपा आगामी लोकसभा में 370 सीट जीतेगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 400 से अधिक सीट जीतेगा. उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि भारत का प्रत्येक नागरिक चाहता है कि देश में पिछले 10 वर्षों में जो बदलाव हुआ वह प्रक्रिया आगे भी जारी रहे.

    इसे भी पढ़ें: वित्त विभाग की समीक्षा कर बोले सीएम चंपाई, 125 यूनिट बिजली मिलेगी मुफ्त

     

    15 Former MLAs 15 पूर्व विधायक Big Upheaval Bjp City News Current News Daily News Former MPs Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Tamil Nadu Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज तमिलनाडु ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पूर्व सांसद बड़ा उलटफेर मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवित्त विभाग की समीक्षा कर बोले सीएम चंपाई, 125 यूनिट बिजली मिलेगी मुफ्त
    Next Article मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से झटका, ED की अर्जी पर 17 फरवरी तक पेश होने का आदेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    आदिवासी

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.