Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, दूसरे की सर्टिफिकेट पर महिला कर रही थी टीचर की नौकरी
    बिहार

    बिहार में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, दूसरे की सर्टिफिकेट पर महिला कर रही थी टीचर की नौकरी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 15, 2025Updated:September 15, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिक्षा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के शिक्षा विभाग में सनसनीखेज फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक ही सर्टिफिकेट और पैन नंबर का इस्तेमाल कर दो महिलाओं ने अलग-अलग राज्यों में शिक्षिका की नौकरी हासिल कर ली। मामला तब उजागर हुआ, जब झारखंड की असली शिक्षिका ने बैंक से लोन के लिए आवेदन किया।

    कैसे खुला राज?

    झारखंड के बोकारो के चास की रहने वाली मनोरमा देवी 2005 से उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंहडीह में सहायक शिक्षिका हैं। उन्होंने हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की चास कोर्ट शाखा में हाउसिंग लोन के लिए आवेदन किया। जांच में पता चला कि उनके नाम और पैन नंबर पर बिहार के बाढ़ से पहले ही 7 लाख रुपये का लोन लिया जा चुका है।

    फर्जी शिक्षिका की करतूत

    असली मनोरमा ने बाढ़ पहुंचकर शिक्षा विभाग और पुलिस में शिकायत दर्ज की। जांच में खुलासा हुआ कि सीवान की एक अन्य महिला, जिसका नाम भी मनोरमा है, ने असली मनोरमा के सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कर 2010 से बाढ़ के स्कूल में शिक्षिका की नौकरी हासिल की थी। पहले वह नगर परिषद के मध्य विद्यालय हरिजन बाढ़ में तैनात थीं, फिर कमला कन्या मध्य विद्यालय बाढ़ में। आरोप है कि फर्जी शिक्षिका के पति संजय कुमार पाठक ने इस जालसाजी में मदद की।

    बैंक की जांच से पकड़ा गया फर्जीवाड़ा

    बैंक मैनेजर ने जब फर्जी शिक्षिका से पैन कार्ड मांगा, तो उसने पहले टालमटोल किया और फिर कार्ड खोने का बहाना बनाया। संदेह होने पर बैंक ने स्कूल जाकर सर्टिफिकेट्स की जांच की। सभी दस्तावेजों में नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि और रोल नंबर असली मनोरमा से पूरी तरह मेल खाते थे।

    फर्जी शिक्षिका फरार, जांच शुरू

    मामला खुलने के बाद फर्जी शिक्षिका स्कूल से फरार हो गई है। बाढ़ थाना पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। बाढ़ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुजीत कुमार सोनू ने बताया कि मामले की जांच शुरू हो गई है और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। असली मनोरमा ने 4 सितंबर को शिकायत दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

    इस मामले ने बिहार शिक्षा विभाग की भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर परिषद बाढ़ नियोजन इकाई के समय सर्टिफिकेट जांच और काउंसिलिंग में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई, यह जांच का मुख्य विषय बना हुआ है।

    Big fraud exposed in Bihar Big fraud in the education department in Patna: Two women got the job of teachers with the same certificate woman was working as a teacher on someone else's certificate दूसरे की सर्टिफिकेट पर महिला कर रही थी टीचर की नौकरी पटना में शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा : एक सर्टिफिकेट से दो महिलाओं ने की शिक्षिका की नौकरी बिहार में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयूपी में भाजपा ब्लॉक प्रमुख की गला रे’त कर ह’त्या
    Next Article शराब दुकान को लेकर सड़क पर उतरे बस्तीवाले, किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.