Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»शराब दुकान को लेकर सड़क पर उतरे बस्तीवाले, किया जोरदार विरोध प्रदर्शन
    जोहार ब्रेकिंग

    शराब दुकान को लेकर सड़क पर उतरे बस्तीवाले, किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शराब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के नगर बागूनहातू चौक स्थित शराब दुकान को लेकर सोमवार सुबह स्थानीय बस्तीवासियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और दुकान बंद करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शराब दुकान के पास 100 मीटर की दूरी में विमेंस कॉलेज, मंदिर और कंपनी मौजूद है। ऐसे में सुबह से देर रात तक दुकान के बाहर शराबियों की भीड़ लगी रहती है। इससे कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं और आसपास से गुजरने वाली महिलाओं को असुविधा झेलनी पड़ रही है।

    स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शराब दुकान की वजह से बस्ती के कई युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। मजदूरी करने वाले श्रमिक भी अपनी मेहनत की कमाई शराब पर खर्च कर रहे हैं, जिसके कारण उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है।

    प्रदर्शन में शामिल सोनू सरकार, पूरन साहू समेत अन्य लोगों ने बताया कि इस मुद्दे को पहले भी थाने में उठाया गया था। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोग मजबूर होकर सड़कों पर उतरे।

    बस्तीवासियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द ही कार्रवाई नहीं की तो वे उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे और आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने यहां तक कहा कि आवश्यकता पड़ने पर शराब दुकान में तालाबंदी भी की जाएगी।

    Also Read : बिहार में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, दूसरे की सर्टिफिकेट पर महिला कर रही थी टीचर की नौकरी

    Women took to the streets regarding the liquor shop and staged a strong protest कियो जोरदार विरोध प्रदर्शन शराब दुकान को लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, दूसरे की सर्टिफिकेट पर महिला कर रही थी टीचर की नौकरी
    Next Article PM की 40000 करोड़ के ऐलान पर बोले पप्पू यादव- आज से पूर्णिया विकास की नई गाथा रचेगा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.