Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बरनवाल समाज ने मनाई महाराजा अहिबरन की जयंती, स्वरोजगार से जोड़कर महिलाओं को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर
    झारखंड

    बरनवाल समाज ने मनाई महाराजा अहिबरन की जयंती, स्वरोजगार से जोड़कर महिलाओं को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: जिला के फुसरो स्थित करगली में बरनवाल समाज, बेरमो के वंशज महाराजा अहिबरन की जयंती के मौके पर फुसरो से बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल ग्राउंड करगली तक शोभायात्रा निकाली गई. समाज के लोगों ने अपने वंशज को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया. मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि वैश्य समुदाय का काफी गौरवशाली इतिहास रहा है. उन्होंने कहा कि अहिबरन जयंती में समाज के लोगों की एकजुटता प्रसंशनीय है. समाज में काफी सहनशील व एक से एक प्रबुद्ध लोग हैं. उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज के लोग जागरूक होने के साथ ही काफी आगे निकल रहे है. उन्होंने बरनवाल समाज को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जहां भी मेरी आवश्यकता होगी सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहेंगे.

    बच्चों को बरनवाल समाज की ओर से आर्थिक मदद

    मौके पर पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि आज बरनवाल समाज के बच्चे हर क्षेत्र में आगे निकल रहे हैं. समाज के लोग अपनी सोच को विकसित कर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें रहे है. जो बच्चे आगे पढ़ाई करना चाहते है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण नहीं कर पा रहे है, वैसे बच्चों को बरनवाल समाज की ओर से आर्थिक मदद की जाए. उन्होंने कहा कि 21वीं सदी महिलाओं के लिए है. उन्होंने कहा कि बरनवाल समुदाय की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया जाएगा. इस दौरान बच्चे एवं युवतियों की ओर से कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम को काफी आकर्षक बनाया गया. जबकि अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत कर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले बच्चों को बरनवाल समाज ने पुरस्कृत किया.

    ये भी मौजूद

    मौके पर दयानंद बरनवाल, प्रदीप भारती, अध्यक्ष राम चंद्र बरनवाल, सचिव पिंटूजी, कोषाध्यक्ष बिनय, मुन्ना, प्रवीण, पियूष, रंजीत, सूरज, गुड्डू, आदर्श, शैलेश, सतीश, सोहन, अमित, बसंत, आदर्श, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे. साथ ही मंजू बरनवाल, सविता बरनवाल, आशा बरनवाल, सविता बरनवाल, मंजू बरनवाल, रेखा बरनवाल, अध्यक्षा अर्चना बरनवाल, सचिव पूजा बरनवाल, कोषाध्यक्ष पूनम बरनवाल, उप कोषाध्यक्ष स्वेता बरनवाल, कार्यसमिति सदस्या पुष्प, सोनी, गोता, रेखा, रेणु, किरण, सरोज, रूबी, रेणु सहित सैकड़ों महिलाए, बच्चे उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: गिरीडीह में 8 साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार, प्रतिबिंब एप्प से मिली थी सूचना

     

    आज की खबर करंट न्यूज गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल फुसरो बरनवाल समाज बिनोद बिहारी महतो बोकारो महाराजा अहिबरन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM आवास घेराव करने पहुंचे सहायक अध्यापकों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका, नाराज शिक्षकों का सड़क पर फूटा गुस्सा   
    Next Article मां को दफ्तर छोड़ने गया था युवक, लौटने के क्रम में ट्रैक्टर ने रौंदा, आक्रोशितों ने की आगजनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.