Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, कब-कब… जानें
    बिजनेस

    सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, कब-कब… जानें

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2025Updated:August 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सितंबर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : सितंबर 2025 में बैंकिंग सेवाएं कई दिनों तक प्रभावित रहने वाली हैं, क्योंकि इस महीने भी छुट्टियों की लंबी फेहरिस्त सामने आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सितंबर के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में करीब 15 दिन बैंकों में कामकाज ठप रहेगा।

    सितंबर में फिर आधा महीना बैंक बंद रहेंगे

    जैसे अगस्त में आधे महीने तक बैंकों में काम नहीं हुआ, ठीक वैसा ही हाल सितंबर का भी रहने वाला है। त्योहारों, क्षेत्रीय पर्वों और साप्ताहिक छुट्टियों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, इस दौरान ATM, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं पूर्व की तरह सुचारू रूप से चलती रहेंगी, जिससे ग्राहकों को जरूरी लेन-देन में परेशानी न हो।

    बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट

    अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जरूर देख लें कि आपके राज्य में बैंक खुला है या नहीं। क्योंकि सितंबर में कई लगातार छुट्टियों के दिन पड़ रहे हैं।

    कहां-कहां और कब-कब बैंक रहेंगे बंद?

    आरबीआई के अनुसार, हर रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को तो बैंक बंद रहते ही हैं, इसके अलावा नीचे दी गई तारीखों को भी विभिन्न राज्यों में छुट्टियां रहेंगी:

    • 3 सितंबर (बुधवार) – झारखंड में करमा पूजा
    • 4 सितंबर (गुरुवार) – पहले ओणम के चलते छुट्टी
    • 5 सितंबर (शुक्रवार) – ईद-ए-मिलाद (कई राज्यों में)
    • 6 सितंबर (शनिवार) – सिक्किम और छत्तीसगढ़ में छुट्टी
    • 7 सितंबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
    • 12 सितंबर (शुक्रवार) – जम्मू-कश्मीर में ईद-ए-मिलाद-उल-नबी
    • 13 सितंबर (शनिवार) – दूसरा शनिवार
    • 14 सितंबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
    • 21 सितंबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
    • 22 सितंबर (सोमवार) – नवरात्रि, राजस्थान में बंद
    • 23 सितंबर (मंगलवार) – महाराज हरि सिंह जयंती, श्रीनगर
    • 27 सितंबर (शनिवार) – चौथा शनिवार
    • 28 सितंबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
    • 29 सितंबर (सोमवार) – महासप्तमी (दुर्गा पूजा), असम और कोलकाता
    • 30 सितंबर (मंगलवार) – महाअष्टमी, अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल, जयपुर, कोलकाता, पटना, रांची में बैंक बंद

    क्या करें?

    बैंकिंग से जुड़े जरूरी कार्यों की योजना बनाते समय छुट्टियों का ध्यान रखें। ऑनलाइन बैंकिंग और ATM का उपयोग प्राथमिकता दें ताकि आपको बैंक बंद रहने पर असुविधा न हो।

    Also Read :पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बिहार में हाई अलर्ट 

     

    atm छुट्टियों डिजिटल नेट बैंकिंग बंद बैंकिंग बैंकों मोबाइल बैंकिंग सितंबर सेवाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बिहार में हाई अलर्ट
    Next Article झारखंड पुलिस सड़क सुरक्षा में कर रही है बेहतर कार्य, अब तक 94,823 लोगों को किया जागरूक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाटा ट्रस्ट्स में घमासान: नोएल टाटा और वेणु श्रीनिवासन के बीच विवाद ने पकड़ी रफ़्तार, अदालत तक पहुँचा मामला

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वेदांता के ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो की मौत, सोहन के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026
    Latest Posts

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026

    खूंटी पुलिस ने जनता से किये वादों को पूरा किया 36 घंटे में, 4 टीम के अलग-अलग एक्शन प्लान से पकड़े गए तीन नाबालिग

    October 23, 2026

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.