Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड पुलिस सड़क सुरक्षा में कर रही है बेहतर कार्य, अब तक 94,823 लोगों को किया जागरूक
    झारखंड

    झारखंड पुलिस सड़क सुरक्षा में कर रही है बेहतर कार्य, अब तक 94,823 लोगों को किया जागरूक

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  झारखंड पुलिस हर मामलों में बेहतर कार्य कर रही है। पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को प्रवक्ता आईजी अभियान डॉ माइकल राज एस ने प्रेसवार्ता कर बीते जुलाई माह में पुलिस की उपलब्धियों को गिनाया है। झारखंड पुलिस ने सड़क सुरक्षा मामले में बेहतर कार्य करते हुए करीब 94,823 लोगों को जागरुक किया है। वहीं, सड़क दुर्घटनाओं की संख्या एवं मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से राज्य में विभिन्न जिलों में कार्यवाही की जा रही है। इसके अंतर्गत सड़क सुरक्षा अभियान, ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार, जागरूकता अभियान (स्कूल, कॉलेज, शहर-बाजार में), तथा दुर्घटना आँकड़ों का विश्लेषण किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि पुलिस सड़क सुरक्षा के मद्देनजर आम जनता को जागरूकता फैलाने के साथ-साथ First Aid Kit, GPS Map Camera Lite App आदि का उपयोग, Black Spots की पहचान और सुधार, MV-I, MV-II के तहत कार्रवाई, Supreme Court Road Safety Committee के निर्देशों का पालन, eDAR/iRAD प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का पालन करने का आग्रह कर रही है।

    सड़क सुरक्षा की मुख्य उपलब्धियाँ (माह जुलाई-2025)

    1. जागरूकता अभियान के तहत कुल 94,823 लोगों को जागरूक किया गया।
    2. 267 पुलिस अधिकारियों / कर्मियों को First Aid Kit का प्रशिक्षण दिया गया।
    3. 288 पुलिस अधिकारियों / कर्मियों के मोबाईल में GPS Map Camera Lite App इंस्टॉल किया गया।
    4. 1284 पुलिस अधिकारियों / कर्मियों को eDAR/iRAD का प्रशिक्षण दिया गया।

    सड़क सुरक्षा हेतु पुलिस द्वारा M.V. Act के तहत की गई कार्रवाई (माह जुलाई-2025) की विवरणीः-

    1. बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वाले कुल-1,21,950 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
    2. बिना ड्राईविंग लाइसेंस के 2499 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
    3. बहुत तेज गति से वाहन चलाने वाले कुल-2515 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
    4. लाल संकेत को पार करने वाले कुल-1776 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
    5. वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग करने वाले कुल-276 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
    6. गलत दिशा में वाहन चलाने वाले कुल-220 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
    7. नशे में वाहन चलाने वाले कुल-185 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
    8. क्षमता से अधिक यात्री बैठाने वाले कुल-536 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
    9. सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले कुल-1585 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
    10. दो पहिया वाहन पर पीछे बैठे यात्री द्वारा हेलमेट नहीं पहनने के कारण कुल-2093 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।

    माह जुलाई-2025 में झारखण्ड राज्य में सड़क दुर्घटना के कारण मृतकों की कुल संख्याः-280 है (जिसमें मुख्य रूप से जिला राँची में-39, हजारीबाग में-28, सरायकेला में-26, दुमका में-21, गिरिडीह में-19)।

    नक्सल विरोधी कार्रवाई में बड़ी सफलता

    • हथियार बरामद: 10 हथियार (5 लूटे गए, 5 देसी), 544 गोलियां
    • लेवी की बरामदगी: ₹35.02 लाख
    • डेटोनेटर: 18,020
    • आईईडी: 95 बरामद और निष्क्रिय
    • बंकर ध्वस्त: 5
    • गुप्त रकम बरामद: ₹34.99 लाख (27 जुलाई को चाईबासा में)

    गिरफ्तारी और आत्मसमर्पण

    • गिरफ्तारी: 28 नक्सली
    • प्रमुख गिरफ्तारी: प्रवीन एक्का (AC, JJMP)
    • आत्मसमर्पण: 5 लाख का इनामी नक्सली लवलेश गंझू (15 जुलाई को)

    मुठभेड़ में मारे गए नक्सली (4)

    • कुंवर माझी (CPI-Mao), ₹5 लाख इनामी
    • दिलीप लोहरा (JJMP)
    • समुंद्र लोहरा (JJMP)
    • सुनिल मुंडा (JJMP)

    साइबर अपराध पर सख्त नियंत्रण

    • कुल मामले दर्ज: 108
    • गिरफ्तारी: 38
    • बरामद सामग्री: 78 मोबाइल, 97 सिम, 24 ATM कार्ड, पासबुक, चेकबुक, लैपटॉप, बाइक, ₹1.82 लाख नकद
    • NCRP पोर्टल पर शिकायतें: 2,073
    • फ्रीज की गई राशि: ₹2.19 करोड़
    • वादियों को वापस की गई राशि: ₹32.27 लाख
    • प्रतिबिंब ऐप के जरिए गिरफ्तारी: 11 अपराधी

    सामान्य अपराध नियंत्रण

    • वारंट निष्पादन: 7,298
    • कुल गिरफ्तार: 2,333
    • बरामद वाहन: 171
    • बरामद हथियार: 82
    • बरामद गोलियां: 354

    महिला अपराध

    60 दिन के भीतर निष्पादित केस: 278 (ITSSO पोर्टल पर)

    विशेष आपराधिक मामले और उपलब्धियां

    • पलामू: डोडा तस्करी में 8 अभियुक्त गिरफ्तार, 3 क्विंटल से अधिक डोडा और ₹33 लाख नकद बरामद
    • बोकारो: लूटकांड का खुलासा, ₹34 लाख नकद, वाहन और मोबाइल बरामद
    • चतरा: 23 किलो अफीम के साथ 2 गिरफ्तार
    • सरायकेला: घर चोरी कांड का उद्भेदन, ₹8.62 लाख मूल्य के जेवरात और वाहन बरामद
    • गुमला: ब्राउन शुगर, नकद और बीयर के साथ कई गिरफ्तारियां
    • रांची: पावर हाउस डकैती कांड में 9 गिरफ्तार, टेंपो व मोबाइल बरामद
    • लोहरदगा: मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 7 बाइक बरामद
    • पाकुड़: जाली नोट छपाई में शामिल गिरोह का भंडाफोड़, प्रिंटर, नकदी व मोबाइल जब्त
    • साहेबगंज: मानव तस्करी के मामलों में नई दिल्ली से 14 नाबालिग लड़कियों की बरामदगी

     

    Also Read : सितंबर 2025 में 15 दिन नहीं होगा बैंकिंग कामकाज, जानें छुट्टियों की तारीखें

     

    Anti-Naxal Operation Brown Sugar Crime Control Crime news Crime Prevention cyber crime Doda Smuggling eDAR fake notes First Aid Kit GPS Map Camera Human Trafficking illegal smuggling iRAD jharkhand Jharkhand crime report Jharkhand police Jharkhand Police Achievements July 2025 Motor Vehicles Act Naxal arrest Naxal surrender NCRP police action Pratimbim App Road Accident road safety traffic rules vehicle theft weapon recovery Women Safety अपराध नियंत्रण अपराध रोकथाम अपराध समाचार अवैध तस्करी जाली नोट जुलाई 2025 झारखंड झारखंड अपराध रिपोर्ट झारखंड पुलिस झारखंड पुलिस उपलब्धियां ट्रैफिक नियम डोडा तस्करी नक्सल विरोधी अभियान नक्सली आत्मसमर्पण नक्सली गिरफ्तारी पुलिस कार्रवाई प्रतिबिंब ऐप ब्राउन शुगर महिला सुरक्षा मानव तस्करी मोटर वाहन अधिनियम वाहन चोरी सड़क दुर्घटना सड़क सुरक्षा साइबर क्राइम हथियार बरामदगी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, कब-कब… जानें
    Next Article सुप्रीम कोर्ट में बिहार मतदाता सूची मामले की सुनवाई 1 सितंबर को

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    Latest Posts

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.