Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 7:09 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»बांग्लादेश ने सत्यजीत रे के पुश्तैनी घर को तोड़ने का फैसला रोका
    देश

    बांग्लादेश ने सत्यजीत रे के पुश्तैनी घर को तोड़ने का फैसला रोका

    Team JoharBy Team JoharJuly 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सत्यजीत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : बांग्लादेश सरकार ने महान फिल्मकार सत्यजीत रे के पुश्तैनी घर, पूर्णलक्ष्मी भवन, को तोड़ने का फैसला भारत और पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी की अपील के बाद स्थगित कर दिया है। भारत सरकार ने इस ऐतिहासिक इमारत को साहित्यिक संग्रहालय में बदलने और इसके पुनर्निर्माण में सहयोग की पेशकश की थी, जिसे बांग्लादेश ने स्वीकार कर लिया है। अब एक समिति गठित की गई है जो इस धरोहर के संरक्षण और उपयोग के तरीकों पर निर्णय लेगी।

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में इस घर को बंगाली सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बताते हुए इसे तोड़ने के फैसले पर गहरा खेद जताया था। मंत्रालय ने कहा, “इस इमारत का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है। इसे ध्वस्त करने के बजाय मरम्मत और पुनर्निर्माण कर साहित्यिक संग्रहालय और भारत-बांग्लादेश की साझा संस्कृति के प्रतीक के रूप में विकसित किया जा सकता है।” भारत ने इसके लिए हरसंभव सहायता की पेशकश की थी।

    पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने भी भावनात्मक अपील करते हुए कहा, “उपेंद्रकिशोर रे चौधरी का पुश्तैनी घर बंगाली संस्कृति की आत्मा से जुड़ा है। इसे तोड़ा जाना दुखद है। मैं बांग्लादेश सरकार और जागरूक नागरिकों से इसे बचाने की अपील करती हूं।” उनकी इस अपील ने भारत और बांग्लादेश में सांस्कृतिक संगठनों और इतिहासकारों का ध्यान आकर्षित किया।

    बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, यह घर पिछले 10 वर्षों से जर्जर हालत में था और इसका उपयोग मैमनसिंह शिशु अकादमी के रूप में हो रहा था। स्थानीय अधिकारियों ने इसे खतरनाक बताते हुए एक नई अर्ध-कंक्रीट संरचना बनाने के लिए ध्वस्त करने का फैसला लिया था। लेकिन भारत के कूटनीतिक हस्तक्षेप और स्थानीय सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद बांग्लादेश सरकार ने विध्वंस कार्य रोक दिया।

    अब गठित समिति इस ऐतिहासिक इमारत को संरक्षित करने और इसे सांस्कृतिक केंद्र या साहित्यिक संग्रहालय के रूप में विकसित करने के लिए उपाय सुझाएगी। यह कदम भारत-बांग्लादेश के साझा सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

    Also Read : तरुण कुमार गुप्ता की भाजपा में वापसी, बाबूलाल मरांडी ने दिलाई सदस्यता

    Bangladesh halts demolition of Satyajit Ray's ancestral home बांग्लादेश ने सत्यजीत रे के पुश्तैनी घर को तोड़ने का फैसला रोका
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘बिहार में SIR के नाम पर हो रही वोट की चोरी’, राहुल गांधी ने फिर उठाए चुनाव आयोग पर सवाल
    Next Article जनता की हर समस्या का समाधान समय पर होगा : कल्पना सोरेन

    Related Posts

    खेल

    महिला क्रिकेट को नई उड़ान: ICC ने पहली बार वूमेन्स T20I चैलेंज ट्रॉफी का किया ऐलान

    April 17, 2026
    झारखंड

    रांची से हवाई सेवाओं का विस्तार: मई में मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के लिए बढ़ेंगी उड़ानें

    April 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की कोशिश: मैक्रों-स्टार्मर ने बुलाया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, अमेरिका शामिल नहीं

    April 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में एक साथ 46 IPS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    April 18, 2026

    झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीसी बदले

    April 18, 2026

    मेयर संजीव सिंह के समर्थक शुभम यादव को घर में घुसकर मा’री गोली, हालत गंभीर

    April 17, 2026

    बिजली दर बढ़ी तो BJP आक्रामक, आदित्य साहू बोले- अब सड़कों पर होगा विरोध

    April 17, 2026

    रामगढ़ में ट्रेजरी घोटाले का खुलासा, पशुपालन विभाग से 35 लाख की अवैध निकासी

    April 17, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.