Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»महाकालेश्वर मंदिर में REEL बनाने पर लगा बैन, एडवाइजरी जारी
    ट्रेंडिंग

    महाकालेश्वर मंदिर में REEL बनाने पर लगा बैन, एडवाइजरी जारी

    Team JoharBy Team JoharApril 8, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    उज्जैन: उज्जैन के महाकाल मंदिर में रील बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसे लेकर प्रशासन ने नई एडवाइजरी जारी की है. मंदिर में रील न बनाने को लेकर पहले भी नियम थे, लेकिन इसका ठीक से पालन नहीं किया जाता था. यही कारण है कि कई बार भक्तों द्वारा अश्लील गानों पर बनाई गई रीलों के कारण मंदिर में बड़ा हंगामा खड़ा हो गया. कुछ जिम्मेदारों पर कार्रवाई होने के बाद मंदिर में फिर से रीलें बनाई जाने लगीं.

    पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई

    श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के नये प्रशासक मृणाल मीना ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही श्री महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. अब उन्होंने मंदिर परिसर में रील बनाने पर रोक लगा दी है. मीना का कहना है कि हम चाहते हैं कि मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने आने वाले भक्तों की मनोकामना पूरी हो. हम श्रद्धालुओं को सर्वोत्तम व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं. इसके बाद भी श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है. अब ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. महाकालेश्वर मंदिर परिसर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतिबंधित है. कई भक्त इन नियमों का उल्लंघन करते हैं. अगर कोई सुरक्षाकर्मी उसे ऐसा करने से रोकता है तो उसकी पिटाई भी की जाती है. ऐसे लोगों को पहले समझाइश दी जायेगी. नहीं मानने पर दंडात्मक कार्रवाई भी की जायेगी.

    दो दिन पहले सिक्योरिटी गार्ड से हुई थी मारपीट

    श्री महाकालेश्वर मंदिर के सुरक्षाकर्मी शिवानी पुष्पद, संध्या प्रजापति, संगीता चंगसिया ने चार-पांच महिला श्रद्धालुओं और लड़कियों को श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र में वीडियो रील बनाने से मना किया था. इस पर लड़कियों ने सुरक्षाकर्मियों की पिटाई भी कर दी. इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. सुरक्षा गार्ड शिवानी पुष्पद की शिकायत पर आरोपी नागदा निवासी पलक चौहान, परी चौहान और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 294, 506 और 34 के तहत महाकाल थाने में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है.

    इसे भी पढ़ें: ED की कार्रवाई के बीच अंबा प्रसाद का वीडियो सॉन्ग जारी, “जिया हरसाए” पर थिरकीं विधायक

    Advisory Issued ban City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Mahakaleshwar Temple Main News News Headline reel Today's News Ujjain आज की खबर उज्जैन एडवाइजरी जारी करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बैन महाकालेश्वर मंदिर मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleED की कार्रवाई के बीच अंबा प्रसाद का वीडियो सॉन्ग जारी, “जिया हरसाए” पर थिरकीं विधायक
    Next Article हथियार दिखाकर रंगदारी वसूलने के प्रयास में परिहस्त गिरोह, दो अपराधी चढ़ें पुलिस के हत्थे

    Related Posts

    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.