Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 4:41 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बदायूं हत्याकांड : बरेली से पकड़ा गया दूसरा आरोपी जावेद, दो बच्चों के कत्ल के बाद से था फरार
    ट्रेंडिंग

    बदायूं हत्याकांड : बरेली से पकड़ा गया दूसरा आरोपी जावेद, दो बच्चों के कत्ल के बाद से था फरार

    Team JoharBy Team JoharMarch 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बदायूं : यूपी के बदायूं दोहरे हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है. हत्या के बाद से वह फरार था. उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

    बदायूं कांड को अंजाम देने वाले कातिल साजिद ने दोनों मासूम भाइयों का बड़ी बेरहमी से कत्ल किया था. उसने दोनों का न केवल चाकू से गला रेता बल्कि शरीर पर अंधाधुंध वार किए थे. आयुष के शरीर पर चाकू के 14 वार उसके खुद को बचाने के लिए संघर्ष की ओर इशारा कर रहे हैं.

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, आयुष के शरीर पर 14 और अहान के शरीर पर नौ घाव मिले हैं. बुधवार सुबह करीब नौ बजे दोनों भाइयों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. हालांकि पोस्टमार्टम की तैयारी रात से ही शुरू हो गई थी.

    रात करीब एक बजे दो डॉक्टरों का पैनल गठित कर दिया गया था. इसमें डॉ. जीके गुप्ता और डॉ. श्रीपाल सिंह शामिल थे. दोनों बुधवार सुबह आठ बजे ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए. वीडियोग्राफी के बीच दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम किया गया.

    बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के दौरान आयुष के शरीर पर 14 घाव मिले हैं. मुख्य रूप से उसकी मौत गला रेतने की वजह से हुई थी. इसके अलावा उसकी गर्दन, कंधा, पीठ, हाथ, हथेली, पैर, पीठ आदि पर भी गहरे जख्म मिले हैं.

    अहान की भी गला रेतकर हत्या की गई थी. उसके शरीर पर कुल नौ घाव मिले हैं. दोनों भाइयों के शरीर पर चाकू से जिस तरीके से अंधाधुंध वार किए गए हैं, उससे साफ है कि हत्यारोपी उनके जिंदा बचने की कोई गुंजाइश न छोड़ने का इरादा लेकर ही आया था. हालांकि उसने दोनों बच्चों की हत्या क्यों की, इसका अभी पता नहीं चला है.

    इसे भी पढ़ें: ‘कैप्टन कूल’ से 15 करोड़ की धोखाधड़ी मामला : मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ समन जारी

    arrested Badaun Murder Case City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Second Accused Javed Today's News आज की खबर करंट न्यूज गिरफ्तार जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर दूसरा आरोपी जावेद न्यूज हेडलाइन बदायूं हत्याकांड मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘कैप्टन कूल’ से 15 करोड़ की धोखाधड़ी मामला : मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ समन जारी
    Next Article फिर कोर्ट की शरण में CM केजरीवाल, कहा- ईडी से गिरफ्तारी न करने का आश्वासन मिले तो पेश होने को तैयार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    झारखंड

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026
    झारखंड

    गाड़ी ट्रांसफर से लेकर डुप्लीकेट RC तक, अब सबकुछ ऑनलाइन, डीटीओ की नई सुविधा शुरू

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.