AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कुत्ते ने काटा, झाड़-फूंक में गंवाया वक्त… अब लोगों को देखकर भौंक रहा युवक

Gumla : झारखंड के गुमला जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया हैI यहां कुत्ते के काटने के बाद समय पर इलाज नहीं कराने और झाड़-फूंक के भरोसे रहने से एक युवक की हालत बेहद गंभीर हो गईI हालत ऐसी हो गई कि युवक लोगों को देखकर भौंकने लगा, काटने दौड़ने लगा और पानी देखते ही डरकर चीखने लगता थाI मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के बरवे नगर मुंडाटोली गांव का हैI युवक की पहचान 27 वर्षीय गुलशन लोहार के रूप में हुई हैI जानकारी के मुताबिक गुलशन लोहार 16 मई को अपने मालिक विकास … Read More

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव का ऐलान, झारखंड की दो सीटों पर भी होगी वोटिंग

Ranchi : चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया हैI इसमें झारखंड की भी दो सीटें शामिल हैंI आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इन सीटों पर जून 2026 में चुनाव कराया जाएगाI झारखंड से जिन दो सीटों पर चुनाव होना है, उनमें एक सीट फिलहाल खाली हैI यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीI दूसरी सीट सांसद दीपक प्रकाश की है, जिनका कार्यकाल पूरा हो रहा हैI जारी सूची के अनुसार झारखंड से राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो रहा हैI … Read More

SSC CGL में निकली 12 हजार से ज्यादा भर्तियां, ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ा मौका

Ranchi : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर हैI स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी SSC ने Combined Graduate Level Examination 2026 के लिए बंपर भर्ती निकाली हैI इस बार कुल 12,256 पदों पर वैकेंसी घोषित की गई हैI आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और देशभर के लाखों उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर सकते हैंI SSC CGL परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और सरकारी कार्यालयों में ग्रुप B और ग्रुप C के पदों पर भर्ती की जाएगीI इनमें इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, ऑडिटर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, टैक्स असिस्टेंट, सीबीआई समेत कई विभागों के … Read More

आज रात टाटानगर से रवाना होगी जनजातीय दिवस स्पेशल, देखें पूरा रूट

Jamshedpur : दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने जनजातीय दिवस के मौके पर टाटानगर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन आज रात टाटानगर स्टेशन से रवाना होगी। गर्मी की छुट्टियां और बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह खास व्यवस्था की है। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 08183 टाटानगर-आनंद विहार जनजातीय दिवस स्पेशल 23 मई की रात 12 बजकर 30 मिनट पर टाटानगर स्टेशन से खुलेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह करीब 3 बजकर 30 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वहीं वापसी … Read More

Grid

पलामू में बिजली व्यवस्था चरमराई, जरूरत 132 मेगावाट की, मिल रहे सिर्फ 97 मेगावाट

Palamu : झारखंड के पलामू जिले में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रहा हैI शहर से लेकर गांव तक लोग घंटों बिजली कटौती से परेशान हैंI दिन में तेज धूप और रात में उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया हैI हालात ऐसे हैं कि लोग रातभर ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैंI पलामू जिले को औसतन 132 मेगावाट बिजली की जरूरत है, लेकिन फिलहाल सिर्फ 97 मेगावाट बिजली की सप्लाई हो रही हैI इसी वजह से कई इलाकों में लगातार बिजली कटौती हो रही हैI पलामू जिले में … Read More

मौसम

झारखंड में हीटवेव अलर्ट, अगले दो दिन कई जिलों में लू का खतरा

Ranchi : झारखंड में गर्मी अब लोगों की परीक्षा लेने लगी हैI सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया हैI राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिले इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैंI हालत यह है कि दोपहर के वक्त सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैंI मौसम विभाग ने 22 और 23 मई को कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की हैI गुरुवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 38I9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयाI पिछले 24 घंटे में तापमान में … Read More

महंगाई के खिलाफ झारखंड कांग्रेस का हल्लाबोल, रांची में जोरदार प्रदर्शन

Ranchi : रांची में बढ़ती महंगाई को लेकर झारखंड कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, दूध, दही और रोजमर्रा की चीजों की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस से लेकर खाने-पीने की चीजों तक हर सामान महंगा हो गया है। नेताओं का कहना था कि मध्यम वर्ग और गरीब परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है, … Read More

धनबाद

बांसजोड़ा फायरिंग कांड में घायल युवक की मौ’त, 9 आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad : धनबाद के बांसजोड़ा इलाके में हुई फायरिंग की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, बांसजोड़ा इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि गोलीबारी शुरू हो गई। फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के … Read More

BREAKING : PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले से था कनेक्शन

Joharlive Desk : पुलवामा आतंकवादी हमले से जुड़े आतंकवादी हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद आतंकवादी संगठनों और सुरक्षा बलों के बीच हलचल तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमजा बुरहान मूल रूप से जम्मू-कश्मीर का रहने वाला था। वह कुछ साल पहले जवानों पर पाकिस्तान गया था और वहीं रह रहा था। बाद में उसके नाम कई आतंकवादी गतिविधियों और पुलवामा हमले से जुड़े … Read More

करोड़ों की ठगी मामले में संजय अग्रवाल को जमानत, धनबाद कोर्ट से मिली राहत

Dhanbad : धनबाद के चर्चित करोड़ों रुपये की ठगी मामले में आरोपी संजय अग्रवाल को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ) प्रफुल्ल कुमार की कोर्ट ने संजय अग्रवाल को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक, संजय अग्रवाल को पहले बैंक मोड़ थाना क्षेत्र से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद गोबिंदपुर थाना क्षेत्र में दर्ज दूसरे मामले में उन्हें रिमांड पर लेकर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। राखी अग्रवाल को पहले ही मिल चुकी है बेल इसी मामले में इससे पहले राखी अग्रवाल को अदालत … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More