AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लेवी के लिए जलाए थे दो हाइवा, पलामू पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार आरोपी

Palamu : झारखंड के पलामू जिले में छतरपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चराई इलाके में लेवी वसूलने के लिए दो हाइवा में आग लगाने वाले एक शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपिलदेव सिंह उर्फ ​​कपिल सिंह उर्फ ​​विशाल कुमार (25) के रूप में हुई है। वह बरडीहा गांव का रहने वाला है और काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे उसके गांव से ही लापता लिया। 10 अपराधियों ने मिलकर रोकी थी हाइवा छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार … Read More

मॉनिटर लिजार्ड तस्करी केस में भाजपा नेता चुन्नू मिश्रा को बड़ी राहत, मिली जमानत

Ranchi : रांची में मॉनिटर लिजार्ड के अंगों की कथित तस्करी मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा उर्फ ​​चुन्नू मिश्रा को बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को सिविल कोर्ट ने उन्हें और उनके बेटे को जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया। राजीव रंजन मिश्रा उर्फ ​​चुन्नू मिश्रा रांची में भाजपा से जुड़े होने के साथ-साथ कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद यह मामला काफी चर्चा में आ गया था। मॉनिटर लिजार्ड के अंगों की तस्करी का लगा था आरोप चुन्नू मिश्रा और उनके बेटे पर मॉनिटर लिजार्ड … Read More

राहुल दुबे गैंग का ‘नेपाली’ पुलिस के शिकंजे में, OSAM डेयरी और अल्ट्राटेक प्लांट में की थी फायरिंग

Ramgarh : रामगढ़ जिले के पतरातू इलाके में OSAM डेयरी और अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के एक सदस्य नेपाली को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी गैंग के लिए काम करता था और फायरिंग की घटनाओं में उसकी भूमिका सामने आई है। कुछ दिनों पहले पतरातू स्थित OSAM डेयरी प्लांट पर खड़ी बाइक सवार अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की थी। घटना के बाद इलाके में फर्जीवाड़ा हुआ था। बाद में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राहुल दुबे गैंग ने हमले की … Read More

भीषण गर्मी में भी खुला रहा स्कूल, गिरिडीह में नियमों की अनदेखी का आरोप

Giridih : गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड क्षेत्र के जारीडीह गांव में इंडियन पब्लिक स्कूल के संचालन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भीषण गर्मी, जहां तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, उसके बावजूद स्कूल खुले रहने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इतनी अधिक गर्मी में भी स्कूल का संचालन जारी रखना बच्चों की सेहत के लिए खतरा बन सकता है। जानकारी के अनुसार, स्कूल के संचालक महेंद्र वर्मा एक सरकारी शिक्षक भी बताए जा रहे हैं। आरोप है कि इसके बावजूद वे विभागीय नियमों की अनदेखी कर निजी स्कूल का … Read More

धनबाद

धरती फटी, घर कांपे… धनबाद की कांटा पहाड़ी में भू-धंसान से मची दहशत

Dhanbad : धनबाद के बीसीसीएल कतरास क्षेत्र अंतर्गत अंगारपथरा कोलियरी के डेंजर जोन कांटा पहाड़ी इलाके में भू-धंसान की स्थिति गुरुवार रात से शुरू होकर शुक्रवार को और गंभीर हो गई। अचानक तेज आवाज के साथ जमीन में दरारें पड़नी शुरू हुईं, जो सुबह तक काफी चौड़ी हो गईं। सड़क के साथ-साथ कई घरों की दीवारों और फर्श में भी बड़ी दरारें आ गईं। हालात ऐसे हो गए कि कई परिवार पूरी रात जागकर बिताने को मजबूर हुए। घरों में दरारें, लोगों में दहशत का माहौल ग्रामीणों के मुताबिक, कई घरों में आंगन से लेकर दीवार तक दरारें फैल गई हैं। प्रभावित … Read More

घूसखोर लाइनमैन पर ACB का शिकंजा, 5 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Koderma : हजारीबाग एसीबी की टीम ने कोडरमा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक कर्मी को 5 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर्मी का नाम सुनील कुमार है, जो झुमरीतिलैया स्थित विद्युत कार्यालय में लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। गिरफ्तारी के बाद उसे हजारीबाग ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। शिकायतकर्ता राजू यादव, जो डोमचांच के सपही गांव के रहने वाले हैं, ने बताया कि उनका नीरू पहाड़ी के पास एक ऐश ब्रिक्स प्लांट था। इसके लिए उन्होंने कुछ साल पहले कॉमर्शियल बिजली कनेक्शन लिया था। बाद में … Read More

झारखंड के प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत, अब मिलेगा ₹16,290 न्यूनतम वेतन

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने प्राथमिक स्कूलों में काम कर रहे सहायक शिक्षकों के लिए एक अहम आदेश दिया है। जस्टिस दीपक रोशन की एकल पीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह MACP योजना के लाभ को लेकर 16 सप्ताह के भीतर अंतिम फैसला ले। यह मामला जामताड़ा जिले के 84 शिक्षकों की याचिका से जुड़ा है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान शिक्षकों की ओर से अधिवक्ताओं ने दलील दी कि राज्य के दूसरे विभागों और स्कूलों, जैसे अल्पसंख्यक स्कूल और आवासीय विद्यालयों के शिक्षकों को MACP का लाभ मिल रहा है, लेकिन प्राथमिक शिक्षकों को इससे … Read More

रिम्स की लिफ्ट बनी मरीजों की मुसीबत, खराबी की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Ranchi : रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैI यहां लिफ्ट के बार-बार खराब होने की वजह अब सामने आई है और इसे जानकर हर कोई हैरान हैI जानकारी के मुताबिक अस्पताल की कई लिफ्टों के सेंसर गुटखा और पान मसाला थूकने की वजह से खराब हो रहे हैंI इससे लिफ्ट अचानक बंद पड़ जाती है या बीच में अटक जाती हैI रिम्स में रोजाना हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैंI अस्पताल की कई बिल्डिंग बहुमंजिला हैं, ऐसे में मरीजों के लिए लिफ्ट ही सबसे बड़ा सहारा … Read More

नर्सिंग स्टाफ से यौन उत्पीड़न मामला : DAV स्कूल के पूर्व प्राचार्य को तीन साल की सजा

Ranchi : रांची के चर्चित यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया हैI DAV कपिलदेव स्कूल के पूर्व प्राचार्य एमके सिन्हा को नर्सिंग स्टाफ के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनाई गई हैI कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षा जगत और शहर में इस मामले की चर्चा तेज हो गई हैI मामला स्कूल में कार्यरत एक नर्सिंग स्टाफ महिला से जुड़ा हैI आरोप था कि पूर्व प्राचार्य ने महिला के साथ गलत व्यवहार किया और उसका यौन उत्पीड़न कियाI पीड़िता ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस … Read More

रांची जेल कांड : हाईकोर्ट ने दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

Ranchi : रांची जेल में महिला कैदी के साथ कथित यौन शोषण के मामले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया हैI कोर्ट ने राज्य के डीजीपी से इस मामले में दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी हैI मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने साफ कहा कि जेल जैसी सुरक्षित जगह में अगर इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, तो यह बेहद चिंताजनक हैI मामला रांची जेल में बंद एक महिला कैदी से जुड़ा हैI आरोप है कि जेल के अंदर उसके साथ यौन शोषण हुआI यह मामला सामने आने के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More