Ranchi : रांची में बढ़ती महंगाई को लेकर झारखंड कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, दूध, दही और रोजमर्रा की चीजों की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस से लेकर खाने-पीने की चीजों तक हर सामान महंगा हो गया है। नेताओं का कहना था कि मध्यम वर्ग और गरीब परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है, लेकिन केंद्र सरकार लोगों को राहत देने के बजाय सिर्फ बड़े पैमाने पर दावा कर रही है।
BJP vs Congress Breaking news Congress protest Congress rally Congress Workers Protest Cost of Living Crisis Daily Essentials Price Rise Economic Issues Fuel Price Hike hindi news India political news Indian politics Inflation in India Inflation Protest Jharkhand Congress Jharkhand news Latest Ranchi News lpg price hike opposition protest Petrol Diesel Price Hike political news Jharkhand political protest Price Rise Protest Against Inflation public issues ranchi news Ranchi Protest News Today News Trending News


