AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड मदरसा परीक्षा का शेड्यूल जारी, 16 जून से होंगे एग्जाम

Ranchi : झारखंड अधिविद्या परिषद् (JAC) ने मदरसा परीक्षा 2026 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परिषद की ओर से जारी क्रमांक 35/2026 के अनुसार राज्यभर में कक्षा वस्तानियों से लेकर मौलवी स्तर तक की परीक्षाएं 16 जून से शुरू होकर 23 जून तक चलेंगी। JAC की ओर से मदरसा परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। यानी 16 जून को पहली पाली में ‘दिनियत-I’ और दूसरी पाली में ‘दिनियत-II’ की परीक्षा होगी। … Read More

कोल ब्लॉक आवंटन मामले में सुभोधकांत सहाय के भाई सुधीर सहाय बरी, कोर्ट ने कहा- सबूत नहीं मिले

Ranchi : कोल ब्लॉक आवंटन मामले में कांग्रेस नेता सुभोधकांत सहाय के भाई सुधीर कुमार सहाय को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की विशेष CBI अदालत ने उन्हें और अन्य आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में पूरी तरह नाकाम रहा। यह मामला छत्तीसगढ़ के विजय सेंट्रल कोल ब्लॉक आवंटन से जुड़ा था। CBI का आरोप था कि SKS Ispat & Power Ltd और उसके अधिकारियों ने गलत जानकारी देकर कोल ब्लॉक हासिल किया था। जांच एजेंसी का कहना था कि कंपनी ने निवेश, जमीन, … Read More

खोदो नदी में नहाने गए BCCL कर्मचारी की डूबकर मौत, घर में मचा कोहराम

Dhanbad : धनबाद जिले के बरोरा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बीसीसीएल कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान भेलव में निवासी सुभाष बाउरी (52) के रूप में हुई है। वह बीसीसीएल बरोरा एरिया की एएमपी कोलियरी में काम करते थे। बताया जा रहा है कि सुबह वह खोदो नदी में नहाने गए थे, इसी दौरान हादसा हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सुभाष बाउरी मिर्गी बीमारी से पीड़ित थे। खतरा करीब जा रही है कि नहाने के दौरान उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे वह नदी में डूब गए। काफी देर तक बाहर नहीं आने … Read More

नौकरी का झांसा, फिर देह व्यापार में धकेलने की कोशिश… गिरिडीह में जुड़वां बहनों को पुलिस ने बचाया

Giridih : गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के बोडो इलाके में पुलिस ने देह व्यापार के एक रैकेट का पर्दाफाश किया है। यहां से दो नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों को काम दिलाने का झांसा देकर यहां लाया गया था और फिर जबरदस्ती गलत धंधे में धकेला जा रहा था। पुलिस जांच में पता चला है कि बरामद की गई दोनों लड़कियां सगी जुड़वां बहनें हैं। उन्हें बेहतर नौकरी और कमाई का लालच देकर गिरिडीह बुलाया गया था। यहां लाने के बाद उन्हें एक कमरे में रखा गया और देह व्यापार करने के … Read More

दुमका में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर छात्रा की मौ’त

Dumka : दुमका जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में छात्रा की मौत हो गई। यह हादसा रघुनाथपुर बरमसिया पथ पर रानीश्वर पुराने ब्लॉक गेट के पास हुआ। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान अंजली सिंह (14) के रूप में हुई है। वह रघुनाथपुर मोड़ की रहने वाली थी और प्लस टू हाईस्कूल रघुनाथपुर में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। अंजली पढ़ाई में अच्छी बताई जा रही थी। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और स्कूल में मातम पसर गया। … Read More

निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत पर युवक का श’व मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Gumla : गुमला शहरी क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उरांव छात्रावास के समीप एक बिल्डिंग की छत से एक युवक का शव बरामद हुआ। घटना की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ लग गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मृतक की पहचान बिशुनपुर थाना क्षेत्र के चेड़ा गांव निवासी बिफैया खेरवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह उत्तर प्रदेश में रहकर मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही अपना गांव लौटा था। हालांकि, पिछले कई दिनों से वह गुमला में रह रहा था। सूचना मिलते ही मौके … Read More

घर में बन रही थी महुआ शराब, जहरीली गैस ने छीन ली तीन जिंदगियां

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुद गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया। यहां महुआ शराब बनाने के दौरान जहरीली गैस बनने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और हर तरफ सिर्फ इसी हादसे की चर्चा हो रही है। जानकारी के मुताबिक, परिवार के लोग काफी समय से घर में महुआ शराब बनाने का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि शराब बनाने के लिए सेफ्टी टैंक का इस्तेमाल किया जा रहा था। मंगलवार सुबह जब … Read More

धनबाद : मिठाई दुकान में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

Dhanbad : धनबाद के बैंक मोड़ इलाके में बुधवार की सुबह एक मिठाई दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सामान, फर्नीचर, मिठाई बनाने की मशीनरी और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गए। शुरुआती अनुमान के हिसाब से लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। धुआं उठता देख लोगों ने दी सूचना स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं और लपटें उठती देख तुरंत बैंक मोड़ थाना और दमकल … Read More

खूंटी पुलिस का ‘मिशन मुस्कान’ सफल, 57 गुम मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए

Khunti : खूंटी पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता दिखाते हुए ‘मिशन मुस्कान’ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए लगातार तकनीकी जांच और कार्रवाई की गई। इस अभियान का मकसद लोगों के खोए मोबाइल को जल्द से जल्द ढूंढकर उन्हें वापस दिलाना था। जिले के सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल 57 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए। तकनीकी अनुसंधान और लगातार निगरानी के जरिए पुलिस ने अलग-अलग इलाकों … Read More

विधानसभा महिला कर्मी की मौत पर गरमाई राजनीति, जयराम महतो ने मांगी 5 विधायकों की जांच कमिटी

Ranchi : झारखंड विधानसभा की महिला कर्मी अंजना तिवारी की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के बाद विधानसभा कर्मियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। गुस्साए कर्मचारी विधानसभा परिसर में अंजना तिवारी के शव के साथ ताबूत पर बैठ गए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे। घटना ने पूरे विधानसभा परिसर का माहौल गरमा दिया है। मरीजों का आरोप है कि अंजना तिवारी पूरी तरह सामान्य हालत में खुद पैदल चलकर सेंटेविटा अस्पताल में गॉल ब्लैडर के ऑपरेशन के लिए भर्ती हुई थीं। लेकिन … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More