AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

स्टेशन मास्टर से छिनतई करने का नाबालिग आरोपी धराया, देशी पिस्टल और गोलियां जब्त

Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा पुलिस ने 4 मई को स्टेशन मास्टर से हुई छिनतई मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में शामिल एक नाबालिग आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। उसके पास से देशी पिस्तौल, जिंदा गोलियां, बाइक, मोबाइल और लूट का सामान बरामद किया गया है। एसपी शंभू कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि 4 मई को जामताड़ा थाना क्षेत्र के ठोकीपाड़ा कब्रिस्तान के पास काश्तीआंड हॉल्ट के स्टेशन मास्टर मोहम्मद इरफान अंसारी से अपराधी ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने इसे देनदार से लेते हुए जांच … Read More

DC पशुपतिनाथ मिश्रा

पशुपतिनाथ मिश्रा ने संभाली गढ़वा डीसी की कमान, बोले- विकास और सुशासन पहली प्राथमिकता

Garhwa : भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा ने मंगलवार को गढ़वा जिले के 35वें जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ( DC) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। समाहरणालय स्थित डीसी कार्यालय में आयोजित एक सादे लेकिन गरिमामय समारोह के बीच उन्होंने अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने गुलदस्ता भेंट कर नए उपायुक्त का स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। जिले के विकास को नई दिशा देने की बात पदभार संभालने के बाद नए डीसी पशुपतिनाथ मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा … Read More

सेंट एंथोनी स्कूल का समर कैंप बना बच्चों के हुनर का मंच, 8 दिवसीय विशेष कक्षाओं का उत्साहपूर्ण समापन

Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा के प्रतिष्ठित सेंट एंथोनी विद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आयोजित 8 दिवसीय विशेष कक्षाओं और समर कैंप का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। इस समर कैंप का मकसद सिर्फ बच्चों का मनोरंजन करना नहीं था, बल्कि शेष पाठ्यक्रम पूरा कराने के साथ आगामी परीक्षाओं की तैयारी को मजबूत करना भी था। शिविर का विधिवत शुभारंभ विद्यालय के मुख्य संरक्षक डॉ. दुर्गा दास भंडारी, निदेशक डॉ. चंचल भंडारी, प्राचार्य लारेब खान, विजन-ई सेक्रेटरी अपर्णा भंडारी और सहायक शिक्षकों की मौजूदगी में हुआ। कार्यक्रम की … Read More

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम

आलमगीर आलम के भरोसे पर खत्म हुआ शेरशाहबादी समाज का धरना

Sahibganj : साहिबगंज के बरहरवा प्रखंड मुख्यालय में शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को आखिरकार खत्म हो गया। यह धरना 4 मई 2026 से शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर चल रहा था। काफी दिनों से आंदोलनकारी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए थे और प्रशासन से ठोस पहल की मांग कर रहे थे। धरना स्थल पर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और राजमहल विधायक एमटी राजा पहुंचे। दोनों नेताओं ने आंदोलनकारियों से बातचीत की और उनकी मांगों को गंभीरता से उठाने का भरोसा दिया। आश्वासन मिलने के बाद आंदोलनकारियों ने धरना समाप्त करने … Read More

रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपियों को नहीं मिली राहत, जमानत पर फैसला अब 3 जून को

Ranchi : रांची के चर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में दो आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई फिलहाल टल गई है। कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका। अब इस मामले की अगली सुनवाई 3 जून को होगी। इस खबर के सामने आने के बाद पूरे मामले पर एक बार फिर लोगों की नजरें टिक गई हैं।इस मामले में दो आरोपियों ने कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की है। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की ओर से अपनी-अपनी दलीलें रखी गईं, लेकिन अदालत ने फिलहाल फैसला सुरक्षित नहीं रखा और अगली तारीख तय कर … Read More

IAS छवि रंजन ने संभाली खेल निदेशक की कमान, झारखंड के खिलाड़ियों को मिलेगी नई उड़ान

Ranchi : सीनियर आईएएस अधिकारी छवि रंजन ने मंगलवार को झारखंड के खेल निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में खेल गतिविधियों, खिलाड़ियों की सुविधाओं और चल रही योजनाओं की जानकारी ली। उनके कार्यभार संभालने के बाद खेल विभाग में नई ऊर्जा और बेहतर कार्यप्रणाली की उम्मीद जताई जा रही है। पदभार ग्रहण करने के दौरान खेल विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उन्हें विभाग की वर्तमान स्थिति, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, खेल अकादमियों और राज्य में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं से … Read More

‘जान है तो जहान है’ : सरायकेला पुलिस ने हेलमेट बांटकर चलाया जागरूकता अभियान

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने खास अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को रोका गया और उन्हें हेलमेट पहनने की अहमियत समझाई गई। पुलिस ने सिर्फ चालान काटने के बजाय लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया और कई बाइक सवारों को हेलमेट भी बांटे।अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क पर गुजर रहे दोपहिया वाहन चालकों की जांच की। जो लोग बिना हेलमेट के मिले, उन्हें रोककर समझाया गया कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जान बचाने के लिए जरूरी है। पुलिस अधिकारियों ने … Read More

नौतपा में सेहत का रखें खास ख्याल, डाइट में जोड़ें ये कूलिंग फूड्स

Joharlive Desk : नौतपा की शुरुआत 25 मई से शुरू हो चुकी है। माना जाता है कि इन नौ दिनों में धरती सबसे ज्यादा तपती है और गर्मी अपने चरम पर होती है। इस दौरान तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा देती हैं। गर्मी इतनी ज्यादा होती है कि शरीर बहुत जल्दी थकने लगता है। ज्यादा पसीना निकलने से सिर्फ पानी की कमी नहीं होती, बल्कि शरीर से जरूरी मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स भी बाहर निकल जाते हैं। इसकी वजह से कमजोरी, चक्कर आना, डिहाइड्रेशन, पेट खराब होना और बेचैनी जैसी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं। अगर आप … Read More

JBVNL का प्रशासनिक सर्जरी, धनबाद समेत कई जिलों में अधिकारियों का तबादला

Dhanbad : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने राज्य स्तर पर बड़े पैमाने पर निवेश किया है, जिसमें कई कर्मचारी अधिकारियों का गोदाम कर दिया गया है। इस निर्णय का प्रभाव डेडिकेटेड विद्युत आपूर्ति क्षेत्र पर भी डाला गया है। निगम मुख्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के अभिकरण प्लांट सावनींद्र कुमार कश्यप का रांची रांची कर दिया गया है। सवनीन्द्र कुमार कश्यप को अचानक प्रभाव से रांची स्थित निगम मुख्यालय में उप महाप्रबंधक (ग्रामीण परियोजना)-I के अहम पद पर नियुक्त किया गया है। इसे डिवीज़न स्तर पर बड़ी ज़िम्मेदारी माना जा रहा है। … Read More

रांची में युवक की आंख में मारी गोली, दो महीने बाद दर्ज हुई FIR

Ranchi : रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की आंख में गोली मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना करीब दो महीने पुरानी बताई जा रही है, लेकिन पीड़ित की आंख की रोशनी चले जाने के बाद मामला अब पुलिस तक पहुंचा है और प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज है और लोग इस घटना को लेकर हैरानी जता रहे हैं। घर के सामने अचानक चला दी गोली गोसाई टोली निवासी इंदर कुमार महतो ने चुटिया थाना में शिकायत … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More