Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»स्टेशन मास्टर से छिनतई करने का नाबालिग आरोपी धराया, देशी पिस्टल और गोलियां जब्त
    क्राइम

    स्टेशन मास्टर से छिनतई करने का नाबालिग आरोपी धराया, देशी पिस्टल और गोलियां जब्त

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 26, 2026Updated:May 26, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा पुलिस ने 4 मई को स्टेशन मास्टर से हुई छिनतई मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में शामिल एक नाबालिग आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। उसके पास से देशी पिस्तौल, जिंदा गोलियां, बाइक, मोबाइल और लूट का सामान बरामद किया गया है। एसपी शंभू कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि 4 मई को जामताड़ा थाना क्षेत्र के ठोकीपाड़ा कब्रिस्तान के पास काश्तीआंड हॉल्ट के स्टेशन मास्टर मोहम्मद इरफान अंसारी से अपराधी ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने इसे देनदार से लेते हुए जांच शुरू की और मामले के खुलासे के लिए एक एसआईटी टीम बनाई गई थी।

    गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

    जांच के दौरान एसआईटी को सूचना मिली कि इस कांड में शामिल अपराधी शहरडाल गांव में किसी नई वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत छापेमारी की। पुलिस को देखते ही कुछ अपराधी भाग निकले, लेकिन एक नाबालिग आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गए नाबालिग की निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, दो स्मार्टफोन, एक अपाचे बाइक और लूटे गए सामान बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान कई वारदातों से जुड़े हो सकते हैं और इसकी जांच की जा रही है।

    पहले भी कई वारदातों में शामिल रहा है आरोपी

    एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग आरोपी पहले भी कई गंभीर घटनाओं में शामिल रहा है। वह मिहिजाम गोलीकांड समेत कई लूट और छिनतई की घटनाओं में सक्रिय रहा है। वह पहले भी सलाखों के पीछे जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर था। बाहर आते ही वह फिर से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इसी गिरोह ने कुछ दिन पहले चितरंजन नॉर्थ इलाके में एक महिला से मोबाइल, पर्स और चेन छीनने की वारदात को भी अंजाम दिया था।

    एसआईटी टीम की कार्रवाई से मिली सफलता

    इस पूरे ऑपरेशन में मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा, पुलिस अवर निरीक्षक गुलशन कुमार सिंह, अलित सागर केरकेट्टा, सहायक अवर निरीक्षक सूजन कुमार रवानी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अब गिरोह के बाकी फरार सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

    Also Read : घूसखोर ASI चढ़ा ACB के हत्थे, केस डायरी कमजोर करने के एवज में ले रहा था रिश्वत
    Minor Accused of Robbing Station Master Apprehended; Country-made Pistol and Ammunition Seized देशी पिस्टल और गोलियां जब्त स्टेशन मास्टर से छिनतई करने का नाबालिग आरोपी धराया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघूसखोर ASI चढ़ा ACB के हत्थे, केस डायरी कमजोर करने के एवज में ले रहा था रिश्वत
    Next Article विधानसभा महिला कर्मी की मौत पर गरमाई राजनीति, जयराम महतो ने मांगी 5 विधायकों की जांच कमिटी

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : बरियातू में शराब पार्टी के बीच फायरिंग, टोनी लोहरा को लगी गोली

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी, हरियाणा और पंजाब से बुलाए जाते थे एक्सपर्ट्स, प्रोफेसर्स की मदद से हाइडहाउट्स में बढ़ाए जाते थे अभ्यर्थियों के नंबर

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी महाजुटान रेली में चर्च की भूमिका पर सवाल क्यों?

    August 30, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी की तरह झारखंड में जेपीएससी घोटाले के लिए तैयार हुआ था सॉफ्टवेयर

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गोवा Anti-Conversion Bill : धर्मांतरण पर गोवा का ‘नो टॉलरेंस’ प्लान, उम्रकैद से ₹5 लाख मुआवजे तक, जानिए हर बड़े प्रावधान

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत, सौरव और आशुतोष पर सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा – मैं नहीं कह सकता भविष्य में भ्रष्ट नहीं होंगे

    August 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : बरियातू में शराब पार्टी के बीच फायरिंग, टोनी लोहरा को लगी गोली

    August 31, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी, हरियाणा और पंजाब से बुलाए जाते थे एक्सपर्ट्स, प्रोफेसर्स की मदद से हाइडहाउट्स में बढ़ाए जाते थे अभ्यर्थियों के नंबर

    August 31, 2026

    आदिवासी महाजुटान रेली में चर्च की भूमिका पर सवाल क्यों?

    August 30, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी की तरह झारखंड में जेपीएससी घोटाले के लिए तैयार हुआ था सॉफ्टवेयर

    August 30, 2026

    गोवा Anti-Conversion Bill : धर्मांतरण पर गोवा का ‘नो टॉलरेंस’ प्लान, उम्रकैद से ₹5 लाख मुआवजे तक, जानिए हर बड़े प्रावधान

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.