Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»घूसखोर ASI चढ़ा ACB के हत्थे, केस डायरी कमजोर करने के एवज में ले रहा था रिश्वत
    जोहार ब्रेकिंग

    घूसखोर ASI चढ़ा ACB के हत्थे, केस डायरी कमजोर करने के एवज में ले रहा था रिश्वत

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में एसीबी धनबाद की टीम ने बोकारो जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बालीडीह थाना में पदस्थापित एएसआई अयूब अंसारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई नया मोड़ इलाके में की गई। जानकारी के अनुसार, एएसआई अयूब अंसारी बालीडीह थाना में दर्ज एक मामले के अनुसंधानकर्ता थे। आरोप है कि उन्होंने केस डायरी कमजोर करने और आरोपी को राहत देने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने मामले की शिकायत एसीबी धनबाद से कर दी।

    शिकायत के सत्यापन के बाद हुई कार्रवाई

    शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। पूर्व निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता रिश्वत की राशि लेकर नया मोड़ पहुंचा। जैसे ही उसने केमिकल लगे नोट एएसआई अयूब अंसारी को दिए, पहले से घात लगाए बैठी एसीबी की टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

    हाथ धुलवाने पर पानी हुआ गुलाबी

    एसीबी टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम बरामद की। इसके बाद जब उनके हाथ धुलवाए गए तो पानी का रंग गुलाबी हो गया। अधिकारियों के अनुसार यह रिश्वत की रकम छूने का प्रमाण है।

    गिरफ्तार कर धनबाद ले गई टीम

    गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी एएसआई को अपने साथ धनबाद ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और रिश्वतखोरी में शामिल किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

    Also Read : आलमगीर आलम के भरोसे पर खत्म हुआ शेरशाहबादी समाज का धरना

    Corrupt ASI Nabbed by ACB; Was Taking Bribe in Exchange for Weakening Case Diary केस डायरी कमजोर करने के एवज में ले रहा था रिश्वत घूसखोर ASI चढ़ा ACB के हत्थे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपशुपतिनाथ मिश्रा ने संभाली गढ़वा डीसी की कमान, बोले- विकास और सुशासन पहली प्राथमिकता
    Next Article स्टेशन मास्टर से छिनतई करने का नाबालिग आरोपी धराया, देशी पिस्टल और गोलियां जब्त

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    क्राइम

    चतरा पुलिस ने प्रिंस खान के दो गुर्गे को दबोचा, पैसों के ट्रांसफर का मिला पुख्ता सबूत

    July 11, 2026
    Latest Posts

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026

    चतरा पुलिस ने प्रिंस खान के दो गुर्गे को दबोचा, पैसों के ट्रांसफर का मिला पुख्ता सबूत

    July 11, 2026

    श्रावणी मेला की तैयारी में नहीं चलेगी ढिलाई, डीसी बोले- तय समय पर पूरा करें हर काम

    July 11, 2026

    UP : सेक्स के आरोप के बाद नया धमाका, भाजपा नेत्री बोलीं- धमकाकर कराया गया समझौता 

    July 11, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.