AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

चाईबासा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौ’त, रेलवे ट्रैक पर मिले श’व से सनसनी

Chaibasa : झारखंड के चाईबासा में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती का शव मिलने की खबर सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। देखते ही देखते इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखी जा रही घटना स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी समय से परेशान थे। शुरुआती तौर पर मामला प्रेम प्रसंग … Read More

लोहरदगा में हाथी का कहर, खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला

Lohardaga : लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के भैंसमुंदो गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम कर रही एक महिला पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मृतक महिला की पहचान बेदाल टांगरा टोली निवासी कृष्णा उरांव की 22 वर्षीय पत्नी प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है। पति और बच्चों के साथ गेहूं काटने गई थी जानकारी के मुताबिक, प्रतिमा कुमारी मंगलवार सुबह अपने पति और दो छोटे बच्चों के साथ खेत में गेहूं काटने गई थी। … Read More

गर्मी

हीटवेव से बेहाल झारखंड, पलामू-गढ़वा में लू का खतरा, कई जिलों में तेज आंधी-बिजली की चेतावनी

Ranchi : झारखंड इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाएं चलने लग रही हैं, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है और लोग जरूरी काम होने पर ही बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों गढ़वा, पलामू और चतरा में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। इन इलाकों में गर्म … Read More

बकरीद को लेकर खूंटी पुलिस अलर्ट मोड़ में, चप्पे-चप्पे पर होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Khunti : आगामी ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर खूंटी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। बुधवार को कचहरी मैदान में खूंटी पुलिस की ओर से व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से पुलिस जवानों को किसी भी आपात स्थिति और भीड़ नियंत्रण से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। मॉक ड्रिल के दौरान अश्रु गैस के गोले छोड़ने, लाठीचार्ज कर भीड़ को नियंत्रित करने तथा तनावपूर्ण हालात में त्वरित कार्रवाई करने का रिहर्सल किया गया। जवानों को यह बताया गया कि त्योहारों के दौरान यदि कहीं कानून-व्यवस्था की … Read More

ड्रग केस में सूर्याकांत मुंडा दोषी करार, अब सजा पर टिकी नजर

Ranchi : ड्रग बरामदगी से जुड़े मामले में कोर्ट ने सूर्याकांत मुंडा को दोषी करार दिया है। सुनवाई के दौरान पेश किए गए सबूतों और गवाहों के आधार पर अदालत ने माना कि आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोप साबित होते हैं। अब इस मामले में सजा के बिंदु पर अगली सुनवाई होगी। यह मामला पहले से ही चर्चा में रहा है और कोर्ट के फैसले के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।जानकारी के मुताबिक, ड्रग बरामदगी के बाद संबंधित एजेंसियों ने मामला दर्ज किया था और जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान जुटाए गए दस्तावेज, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों को कोर्ट में पेश किया गया। इन्हीं तथ्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी माना।

सुनवाई के दौरान पेश किए गए सबूत बने अहम

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कई साक्ष्य पेश किए गए। कोर्ट ने उपलब्ध रिकॉर्ड और जांच रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद अपना फैसला सुनाया। अब सभी की नजर इस बात पर है कि दोषी करार दिए जाने के बाद अदालत क्या सजा तय करती है। फिलहाल अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया है। अब अगली सुनवाई में सजा की अवधि और अन्य कानूनी पहलुओं पर फैसला लिया जाएगा।

Also Read : धनबाद में गर्मी से राहत की पहल, ट्रैफिक सिग्नलों और व्यस्त सड़कों पर लगाए गए छायादार शेड

धनबाद में गर्मी से राहत की पहल, ट्रैफिक सिग्नलों और व्यस्त सड़कों पर लगाए गए छायादार शेड

Dhanbad : धनबाद में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को राहत देने के लिए खास पहल शुरू की है। शहर के प्रमुख ट्रैफिक सिग्नलों और व्यस्त सड़कों पर अस्थायी छायादार शेड लगाए गए हैं, ताकि धूप में खड़े लोगों को कुछ राहत मिल सके। खासकर दुपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है, क्योंकि तेज धूप में ट्रैफिक सिग्नलों पर रुकना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा था। प्रशासन की ओर से इन शेड्स को उन जगहों पर लगाया गया है जहां ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता … Read More

रामगढ़ में रेलवे केबल चोरी का खुलासा, पतरातू से तीन आरोपी गिरफ्तार

Ramgarh : रामगढ़ जिले के पतरातू में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रेलवे सिग्नलिंग केबल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 20 मीटर लंबा 12 कोर रेलवे सिग्नलिंग केबल बरामद किया गया है। बरामद केबल की कीमत करीब दो हजार रुपये बताई जा रही है। आरपीएफ की कार्रवाई के बाद इलाके में रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन डे (50 वर्ष), राहुल कुमार (18 वर्ष) और गौतम कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी सौंदा बगीचा क्षेत्र के … Read More

GST घोटाला मामले में विक्की भालोटिया को बड़ा झटका, PMLA कोर्ट ने नहीं दी राहत

Ranchi : 730 करोड़ रुपये के चर्चित GST घोटाला मामले में कारोबारी विक्की भालोटिया को बड़ा झटका लगा है। मामले की सुनवाई कर रही PMLA कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट के इस फैसले के बाद फिलहाल उन्हें जेल में ही रहना होगा। यह मामला पहले से ही काफी चर्चा में रहा है और अब जमानत याचिका खारिज होने के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।जानकारी के मुताबिक, यह मामला करीब 730 करोड़ रुपये के GST घोटाले से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि फर्जी कंपनियों और दस्तावेजों के जरिए बड़े पैमाने पर टैक्स … Read More

रांची में चेन स्नैचरों का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से छीन लिया चेन और झुमके

Ranchi : राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। अब बदमाश सुबह के समय भी लोगों को निशाना बनाने से नहीं डर रहे। ताजा मामला किशोरगंज चौक इलाके का है, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन और झुमके छीन लिए। घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला कुछ समझ ही नहीं पाई। रोज की तरह टहलने निकली थी महिला जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला रोज सुबह की तरह टहलने के लिए घर से निकली थी। किशोरगंज चौक के पास पहुंचते ही बाइक पर सवार दो बदमाश वहां … Read More

हीटवेव को लेकर विधानसभा अध्यक्ष गंभीर, सभी डीसी को दिए राहत व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

Jamtara : झारखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने सभी जिलों के डीसी को जनहित में तुरंत जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि इस भीषण गर्मी में आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करे। सार्वजनिक जगहों पर पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य विस अध्यक्ष ने खास तौर पर निर्देश दिया है कि सभी सार्वजनिक स्थानों, सरकारी दफ्तरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More