AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पलामू बस स्टैंड के पास आग ने मचाई तबाही, तीन दुकानें जलकर खाक

Palamu : पलामू जिले के हैदरनगर बस स्टैंड के पास सोमवार अहले सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते तीन दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। इस अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक करीब 15 लाख रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और बस स्टैंड के आसपास कुछ देर के लिए हड़कंप जैसी स्थिति बन गई। टायर दुकान और ऑटो गैरेज समेत तीन दुकानें जलीं जानकारी के मुताबिक, सोमवार तड़के करीब 3 … Read More

झारखंड में बढ़ती गर्मी को लेकर रिम्स अलर्ट, हीट स्ट्रोक मरीजों के लिए अलग बेड और खास तैयारी

Ranchi : झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव की आशंका को देखते हुए रांची का रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) अलर्ट मोड में आ गया है। अस्पताल प्रशासन ने हीट स्ट्रोक और गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मरीजों के इलाज के लिए पहले से तैयारी शुरू कर दी है, ताकि अचानक मरीज बढ़ने पर परेशानी न हो। रिम्स में गर्मी से प्रभावित मरीजों के लिए अलग व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही अस्पताल में जरूरी दवाइयों और मेडिकल संसाधनों का स्टॉक भी बढ़ाया जा रहा है। हीट स्ट्रोक मरीजों के लिए अलग बेड की तैयारी अस्पताल … Read More

‘पति पत्नी और वो दो’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दूसरे वीकेंड में दिखाया दम

Joharlive Desk : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। 15 मई 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब अपने 10 दिन पूरे कर लिए हैं। शुरुआत में फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन दूसरे हफ्ते में पहुंचते ही इसकी कमाई में फिर तेजी देखने को मिल रही है। दिलचस्प बात यह है कि थिएटर में नई फिल्मों की एंट्री के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। दूसरे रविवार को फिल्म ने दिखाई ताकत मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने … Read More

लोहरदगा में बेटे ने पिता और पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, मासूम बेटी भी जख्मी

Lohardaga : लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र स्थित सेंगरा टोली गांव में सोमवार अहले सुबह एक पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि बेटे ने अपने ही पिता, पत्नी और मासूम बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस घटना में पिता और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों की पहचान सुरेंद्र उरांव (60) और सुजाता उरांव (27) के रूप में हुई है। वहीं हमले में घायल तीन वर्षीय रियांशी का इलाज चल रहा … Read More

रांची में युवती से बदसलूकी, CCTV के सहारे आरोपी को दबोची पुलिस

Ranchi : राजधानी रांची में एक युवती से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता ने लालपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले को लेकर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार करमटोली निवासी 23 वर्षीय युवती ने 22 मई 2026 को लालपुर थाना में आवेदन देकर एक युवक पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस … Read More

आउटसोर्सिंग के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा , थाने के बाहर जमकर हंगामा

Dhanbad : धनसार थाना क्षेत्र में संचालित देवप्रभा कोल माइनिंग प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध अब तेज होता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि आउटसोर्सिंग कंपनी की मनमानी और लगातार हो रही ब्लास्टिंग से इलाके के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि धमाकों की वजह से घरों में दरारें पड़ रही हैं और पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब विरोध कर रहे युवा समाजसेवी और दलित नेता मुकेश भुईयां को पुलिस पूछताछ के लिए थाना ले गई। इसके बाद … Read More

बकरीद को लेकर चतरा प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में होगा फ्लैग मार्च और ड्रोन से निगरानी

Chatra : ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर डीसी कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीसी रवि आनंद ने की। बैठक में पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, यातायात व्यवस्था और अन्य जरूरी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। डीसी ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और शांति का पर्व है। ऐसे में सभी लोग मिल-जुलकर हार मनाएं और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। संवेदनशील इलाकों में होगा फ्लैग मार्च बैठक के दौरान डीसी ने … Read More

सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश का असर, साहिबगंज में सार्वजनिक जगहों पर लगे प्याऊ

Sahibganj : झारखंड में बढ़ती गर्मी और तेज धूप के बीच लोगों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। मुख्यमंत्री के आदेश के कुछ ही घंटों के भीतर साहिबगंज जिले के अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस प्रशासन के सहयोग से प्याऊ केंद्र स्थापित किए गए हैं। रविवार से जिले के कई इलाकों में इन केंद्रों पर शुद्ध और ठंडे पेयजल की व्यवस्था शुरू कर दी गई। भीषण गर्मी को देखते हुए यह पहल खास तौर पर आम नागरिकों, राहगीरों और ग्रामीण इलाकों से शहर आने वाले लोगों की सुविधा … Read More

मासूम अदिति पांडेय का अब तक सुराग नहीं, सूचना देने वाले को रांची पुलिस देगी एक लाख इनाम

Ranchi : राजधानी रांची से एक छोटी बच्ची अदिति के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्ची के गायब होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है और लोगों से मदद की अपील की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रांची पुलिस ने बच्ची के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस की ओर से जारी अपील के बाद पूरे इलाके में बच्ची की तलाश को लेकर चिंता का माहौल है। परिवार के लोग भी बच्ची की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। … Read More

रांची सदर अस्पताल के पैनल रूम का होगा जीर्णोद्धार, 29 लाख रुपये की मिली मंजूरी

Ranchi : रांची सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। अस्पताल के पैनल रूम के जीर्णोद्धार और मरम्मत कार्य के लिए 29 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। लंबे समय से पैनल रूम के नवीनीकरण की जरूरत महसूस की जा रही थी, जिसे अब स्वीकृति मिलने के बाद जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। रांची सदर अस्पताल राज्य के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में शामिल है और यहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल लगातार अपनी स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार कर रहा … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More