बैंक अफसर बनकर करते थे ठगी, जामताड़ा पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को दबोचा
Jamtara (Rajiv Jha) : साइबर अपराध के लिए लंबे समय तक बदनाम रहे जामताड़ा में अब साइबर पुलिस लगातार कार्रवाई कर अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस की सख्ती का असर अब साफ दिखने लगा है और जिले में साइबर अपराध का ग्राफ धीरे-धीरे नीचे आ रहा है। इसी कड़ी में जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से बड़ी संख्या में मोबाइल, फर्जी सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, लैपटॉप और नकदी बरामद की है। रविवार को साइबर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक शंभू … Read More