Deoghar : झारखंड के देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शनिवार को आस्था का खास नजारा देखने को मिला। बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रोशन और झारखंड की आईजी ए विजयलक्ष्मी ने बाबा मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। दोनों अतिथियों के मंदिर पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। इसके बाद वे बाबा भोलेनाथ के गर्भगृह पहुंचे, जहां विशेष पूजा कर देश और राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।
बाबा नगरी में मिली आत्मिक शांति: मंत्री लखेंद्र रोशन
पूजा-अर्चना के बाद मंत्री लखेंद्र कुमार रोशन ने बाबा बैद्यनाथ धाम की महिमा का जिक्र करते हुए कहा कि देवघर आकर उन्हें अद्भुत आत्मिक शांति का अनुभव हुआ है। उन्होंने कहा, “बाबा के दरबार में जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से आता है, उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है।” मंत्री ने बाबा भोलेनाथ से बिहार और झारखंड दोनों राज्यों की खुशहाली, विकास और शांति के लिए प्रार्थना की।
IG ए विजयलक्ष्मी ने भी लिया बाबा का आशीर्वाद
झारखंड की आईजी ए विजयलक्ष्मी ने भी बाबा मंदिर में मत्था टेककर पूजा-अर्चना की। पूजा संपन्न होने के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और वहां की ऐतिहासिक व धार्मिक महत्ता के बारे में जानकारी ली। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच दोनों वीआईपी अतिथियों को देखने के लिए उत्सुकता भी नजर आई। शनिवार होने की वजह से बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। दूर-दूर से आए भक्त बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए कतार में लगे रहे।
Also Read : ठिकाना बदल-बदलकर पुलिस को दो साल तक देता रहा चकमा, अब दबोचा गया
Also Read : गुड्डू मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन आरोपी दबोचे गए


