Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लोहरदगा में हाथी का कहर, खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला
    झारखंड

    लोहरदगा में हाथी का कहर, खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 26, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाथी का हमला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lohardaga : लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के भैंसमुंदो गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम कर रही एक महिला पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मृतक महिला की पहचान बेदाल टांगरा टोली निवासी कृष्णा उरांव की 22 वर्षीय पत्नी प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है।

    पति और बच्चों के साथ गेहूं काटने गई थी

    जानकारी के मुताबिक, प्रतिमा कुमारी मंगलवार सुबह अपने पति और दो छोटे बच्चों के साथ खेत में गेहूं काटने गई थी। सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी अचानक जंगल की तरफ से दो हाथी गांव की ओर आ गए। बताया जा रहा है कि एक हाथी कुछ देर बाद वापस जंगल की ओर लौट गया, लेकिन दूसरा हाथी सीधे खेत की तरफ बढ़ गया। खेत में काम कर रहे लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हाथी प्रतिमा के पास पहुंच गया।

    महिला को पटककर कुचल दिया

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर पटक दिया और फिर उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि महिला का बच्चा पास में ही गिरा हुआ था, लेकिन हाथी ने उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। महिला के पति और आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने जोर-जोर से शोर मचाकर हाथी को भगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

    अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

    घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने गंभीर हालत में प्रतिमा को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि हाथियों का मूवमेंट लगातार आबादी वाले इलाकों में बढ़ रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथियों को जल्द से जल्द आबादी वाले इलाके से दूर खदेड़ा जाए, ताकि आगे ऐसी घटना दोबारा न हो।

    Also Read : झारखंड में मौसम का सितम, पलामू-गढ़वा-चतरा में लू की दस्तक

    Bhainsmundo Village Bhandra News Breaking news elephant attack Elephant Attack Incident Elephant Horror Elephant Movement elephant terror forest department Human-Wildlife Conflict Jharkhand elephant news Jharkhand news latest Jharkhand news Lohardaga Breaking News Lohardaga Elephant Attack Lohardaga News rural news Wild Elephant wildlife news woman death
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहीटवेव से बेहाल झारखंड, पलामू-गढ़वा में लू का खतरा, कई जिलों में तेज आंधी-बिजली की चेतावनी
    Next Article चाईबासा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौ’त, रेलवे ट्रैक पर मिले श’व से सनसनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि की सप्तमी पर करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, प्रिय भोग और मंत्र

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    क्राइम

    शुक्राणु नहीं मिलने से दुष्कर्म के आरोप को गलत साबित करने वाला आधार नहीं माना जा सकता, पीड़िता का बयान ही काफीः झारखंड हाईकोर्ट

    October 15, 2026
    Latest Posts

    नवरात्रि की सप्तमी पर करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, प्रिय भोग और मंत्र

    October 16, 2026

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा से पहले खूंटी पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, जवानों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश

    October 15, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.