Ranchi : रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की आंख में गोली मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना करीब दो महीने पुरानी बताई जा रही है, लेकिन पीड़ित की आंख की रोशनी चले जाने के बाद मामला अब पुलिस तक पहुंचा है और प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज है और लोग इस घटना को लेकर हैरानी जता रहे हैं।


