Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»खोदो नदी में नहाने गए BCCL कर्मचारी की डूबकर मौत, घर में मचा कोहराम
    झारखंड

    खोदो नदी में नहाने गए BCCL कर्मचारी की डूबकर मौत, घर में मचा कोहराम

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 27, 2026Updated:May 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मौके पर पहुंचे ग्रामीण और पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद जिले के बरोरा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बीसीसीएल कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान भेलव में निवासी सुभाष बाउरी (52) के रूप में हुई है। वह बीसीसीएल बरोरा एरिया की एएमपी कोलियरी में काम करते थे। बताया जा रहा है कि सुबह वह खोदो नदी में नहाने गए थे, इसी दौरान हादसा हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सुभाष बाउरी मिर्गी बीमारी से पीड़ित थे। खतरा करीब जा रही है कि नहाने के दौरान उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे वह नदी में डूब गए। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर आसपास के लोगों ने खोजबीन शुरू की, तब घटना का पता चला।

    पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं बरोरा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सुभाष बाउरी मुराइडीह कॉलोनी में जलापूर्ति कार्य से जुड़े थे और वाटर सप्लाई का काम संभालते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनका पैतृक घर बोकारो जिले के पिंडराजोड़ा थाना क्षेत्र में बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद श्रमिक नेता जे.के. झा, देवानंद राजभर, मंगल हेंब्रम और मनोज मोदी समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। नेताओं ने बीसीसीएल प्रबंधन से मृतक के आश्रित को तत्काल नौकरी देने की मांग की। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।

    Also Read : नौकरी का झांसा, फिर देह व्यापार में धकेलने की कोशिश… गिरिडीह में जुड़वां बहनों को पुलिस ने बचाया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनौकरी का झांसा, फिर देह व्यापार में धकेलने की कोशिश… गिरिडीह में जुड़वां बहनों को पुलिस ने बचाया
    Next Article कोल ब्लॉक आवंटन मामले में सुभोधकांत सहाय के भाई सुधीर सहाय बरी, कोर्ट ने कहा- सबूत नहीं मिले

    Related Posts

    आदिवासी

    पलक झपकी और खेल खत्म, झारखंड के देवगन मरांडी ने इंटरनेशनल रिंग में रचा इतिहास

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    66 साल का विश्वास, लाखों छात्रों के सपनों का आधार बना रांची विश्वविद्यालय

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इस्तीफा मिलने की अकुलाहट के बीच इस्तीफों के इतिहास का किस्सा

    July 12, 2026
    Latest Posts

    सात संगीन मामलों में वांटेड मास्टर चढ़ा खूंटी पुलिस के हत्थे, पिस्टल और गोलियां जब्त

    July 12, 2026

    ‘100 करोड़ भी दोगे तो नहीं टूटेगा एक भी विधायक’… उमर अब्दुल्ला की दिल्ली को खुली चेतावनी

    July 12, 2026

    पलक झपकी और खेल खत्म, झारखंड के देवगन मरांडी ने इंटरनेशनल रिंग में रचा इतिहास

    July 12, 2026

    66 साल का विश्वास, लाखों छात्रों के सपनों का आधार बना रांची विश्वविद्यालय

    July 12, 2026

    इस्तीफा मिलने की अकुलाहट के बीच इस्तीफों के इतिहास का किस्सा

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.