Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»नौकरी का झांसा, फिर देह व्यापार में धकेलने की कोशिश… गिरिडीह में जुड़वां बहनों को पुलिस ने बचाया
    क्राइम

    नौकरी का झांसा, फिर देह व्यापार में धकेलने की कोशिश… गिरिडीह में जुड़वां बहनों को पुलिस ने बचाया

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 27, 2026Updated:May 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के बोडो इलाके में पुलिस ने देह व्यापार के एक रैकेट का पर्दाफाश किया है। यहां से दो नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों को काम दिलाने का झांसा देकर यहां लाया गया था और फिर जबरदस्ती गलत धंधे में धकेला जा रहा था। पुलिस जांच में पता चला है कि बरामद की गई दोनों लड़कियां सगी जुड़वां बहनें हैं। उन्हें बेहतर नौकरी और कमाई का लालच देकर गिरिडीह बुलाया गया था। यहां लाने के बाद उन्हें एक कमरे में रखा गया और देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

    लड़कियों ने दिखाई हिम्मत, पुलिस को दी सूचना

    किसी तरह मौका मिलते ही दोनों लड़कियों ने पचंबा थाना पुलिस को फोन कर पूरी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। छापेमारी के दौरान आरोपी महिला मौके से फरार हो गई थी। हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसिया से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक महिला काफी समय से इलाके में किराए का कमरा लेकर यह धंधा चला रही थी। आसपास के लोगों को भनक लगते ही वह अपना ठिकाना बदल देती थी। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। आशंका है कि इस रैकेट में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

    Also Read : दुमका में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर छात्रा की मौ’त

     

    #Giridih #Jharkhand #PachambaPolice #SexRacketBusted #MinorGirlsRescued #HumanTrafficking #CrimeNews #GiridihNews #JharkhandNews #PoliceAction #BreakingNews #Bodo #CrimeUpdate
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर छात्रा की मौ’त
    Next Article खोदो नदी में नहाने गए BCCL कर्मचारी की डूबकर मौत, घर में मचा कोहराम

    Related Posts

    झारखंड

    कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    July 12, 2026
    क्राइम

    सात संगीन मामलों में वांटेड मास्टर चढ़ा खूंटी पुलिस के हत्थे, पिस्टल और गोलियां जब्त

    July 12, 2026
    आदिवासी

    पलक झपकी और खेल खत्म, झारखंड के देवगन मरांडी ने इंटरनेशनल रिंग में रचा इतिहास

    July 12, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026

    कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    July 12, 2026

    सात संगीन मामलों में वांटेड मास्टर चढ़ा खूंटी पुलिस के हत्थे, पिस्टल और गोलियां जब्त

    July 12, 2026

    ‘100 करोड़ भी दोगे तो नहीं टूटेगा एक भी विधायक’… उमर अब्दुल्ला की दिल्ली को खुली चेतावनी

    July 12, 2026

    पलक झपकी और खेल खत्म, झारखंड के देवगन मरांडी ने इंटरनेशनल रिंग में रचा इतिहास

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.