Dumka : दुमका जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में छात्रा की मौत हो गई। यह हादसा रघुनाथपुर बरमसिया पथ पर रानीश्वर पुराने ब्लॉक गेट के पास हुआ। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान अंजली सिंह (14) के रूप में हुई है। वह रघुनाथपुर मोड़ की रहने वाली थी और प्लस टू हाईस्कूल रघुनाथपुर में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। अंजली पढ़ाई में अच्छी बताई जा रही थी। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और स्कूल में मातम पसर गया।


